फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Satellite monitoring of stubble and garbage burners

Ghazipur News: पराली और कूड़ा जलाने वालों पर सेटेलाइट से निगरानी

Sat, 23 Nov 2024 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Satellite monitoring of stubble and garbage burners
गाजीपुर। पराली और कूड़ा जलाने वालों पर सेटेलाइट से निगरानी हो रही है। एक महीने के अंदर में जनपद में सात स्थानों पर पराली जलाने के मामले प्रकाश में आए हैं। इन मामलों में पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस तरह से कुल 35 हजार रुपये का जुर्माना आग लगाने वाले संबंधित व्यक्तियों पर लगाया गया है। जिले में पराली न जलने पाए, इसे लेकर कृषि व राजस्व विभाग की टीमें गांव-गांव भ्रमण कर रही हैं। जनपद के खेतों पर सेटेलाइट के जरिए पैनी नजर रखी जा रही है। इसकी निगरानी दिल्ली से होती है। सेटेलाइट अक्षांश व देशांतर के जरिए खेतों की निगरानी कर रही है। इसी प्रक्रिया के दौरान एक महीने में पाया गया कि जिले में सात स्थानों पर खेतों में पराली जलाई गई। यह सूचना दिल्ली से प्रदेश की राजधानी लखनऊ भेजी गई। लखनऊ से इस मामले से जिला प्रशासन को अवगत कराया गया। सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हुआ। सेटेलाइट रिपोर्ट को जब ग्राउंड स्तर पर खंगाला गया तो पता चला कि सात स्थानों पर पराली जलाई गई है।
विज्ञापन

पराली जलाने से मृदा को पहुंचता है नुकसान : कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार खेतों में पराली जलाने से मृदा को काफी नुकसान पहुंचता है। मिट्टी में मौजूद जरूरी पोषक तत्व नाइट्रोजन व पोटैशियम वाष्पित हो जाते हैं। इससे मिट्टी की उर्वरा क्षमता कम हो जाती है। साथ ही मृदा का तापमान बढ़ जाता है। इससे मिट्टी में मौजूद सूक्ष्मजीव व कीड़े मर जाते हैं। इस कारण मिट्टी की जैविक संरचना प्रभावित होती है। नमी में भी कमी आती है। इसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ता है। ऊपरी परत की घुलनशीलता व जैविक कार्बन की क्षमता में कमी आ जाती है।
विज्ञापन

किसानों को किया जा रहा जागरूक : जिला प्रशासन व कृषि विभाग की ओर से खेतों में पराली न जलाने को लेकर किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। बीते बुधवार को विकास भवन में आयोजित किसान दिवस में डीएम आर्यका अखौरी की ओर से अपील की गई थी कि खेत में पराली न जलाएं। इसी क्रम में जमानिया क्षेत्र में धान क्रॉप कटिंग के दौरान भी यही बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक कुल 32 मामले प्रकाश में आए हैं। इनमें 25 कूड़ा और सात मामले पराली जलाने के हैं। पराली जलाने वालों के खिलाफ 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। -अतींद्र सिंह उपनिदेशक,कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed