{"_id":"afbc2d9475d20573971d4bd4f8721794","slug":"sarju-pandey-s-home-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरजू पांडेय के घर पानी नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरजू पांडेय के घर पानी नहीं
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Tue, 03 Feb 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाने वाले और 1952 से 77 तक सांसद रहे सरजू पांडेय के विशेश्वरगंज स्थित आवास पर करीब एक माह से जलापूर्ति ठप है।
इसको लेकर आम आदमी पार्टी के नेता जिला पंचायत सदस्य ब्रजभूषण दुबे ने समर्थकों के साथ पूर्व सांसद के आवास के समक्ष ओवरब्रिज के लिए खोदी गई सड़क पर मंगलवार को सुबह 9 से साढ़े 11 बजे तक सत्याग्रह किया।
इस मौके पर ब्रजभूषण ने कहा कि रौजा ओवरब्रिज निर्माण के चलते जलापूर्ति की पाइपलाइन करीब एक माह पहले ध्वस्त हो गई थी।
मुहल्ले के अन्य लोगों की जलापूर्ति चालू कर दी गई, लेकिन पूर्व सांसद के बड़े पुत्र राजकुमार पांडेय द्वारा बार-बार नगरपालिका प्रशासन से गुहार लगाने और जनता दर्शन में प्रार्थना पत्र देने के बाद भी पाइप नहीं जोड़ी गई।
सांसद के छोटे पुत्र डा. भानू पांडेय ने मुंबई से फेसबुक के माध्यम से परिवार की पीड़ा से आप नेता जिला पंचायत सदस्य ब्रजभूषण दुबे को अवगत कराया।
आंदोलनकारियों ने जिला प्रशासन को पाइप लाइन ठीक कराने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया। साथ ही चेतावनी दी कि तय समय में पाइप दुरुस्त नहीं होने पर शुक्रवार से रोजाना एक घंटे तक सत्याग्रह किया जाएगा। अध्यक्षता पूर्व सांसद के बड़े पुत्र राजकुमार पांडेय ने की।