फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Santosh became president for the third time, General Secretary Damodar

Ghazipur News: संतोष तीसरी बार बने अध्यक्ष, महासचिव दामोदर

Wed, 11 Feb 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Santosh became president for the third time, General Secretary Damodar
कासिमाबाद। तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव मंगलवार को तहसील बार एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन में सर्वसम्मति से किया गया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी रवि प्रकाश तिवारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी रामनरेश राजभर एवं प्रेम सागर ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार चुनाव की तिथि तय थी। चुनाव को सर्वसम्मति से कराने के लिए आम सभा की बैठक में सभी सदस्यों ने आम सहमति बनाते हुए निर्णय लिया कि सभी पद निर्विरोध एवं आम सहमति से तय किया जाएगा।
इसके बाद सभी की सहमति से अध्यक्ष पद पर संतोष कुमार के नाम पर सहमति बनाते हुए अध्यक्ष चुन लिया गया। इसी तरह महासचिव पद पर दामोदर सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दानिश सिद्दीकी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार राव, सचिव पद पर कौशल कुमार मिश्रा, सह सचिव पद पर अर्चिता, कोषाध्यक्ष पद पर अनूप कुमार सिंह, पुस्तकालय मंत्री पद पर गौरव कुमार एवं मीडिया प्रभारी के पद पर राधेश्याम राव का निर्वाचन आम सहमति से किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि इस चुनाव के लिए सात फरवरी से नामांकन पत्र जमा किए जा रहे थे। सभी पदों के लिए उम्मीदवार अपना-अपना नामांकन पत्र भी जमा कर दिए थे। अध्यक्ष पद पर तीन लोगों ने दावेदारी ठोकी थी। मंगलवार को आम सहमति बनाने पर निर्णय लिया गया और सभी के नामांकन पत्र को अस्वीकार करते हुए सर्वसम्मति से चुनाव कराने पर आम सहमति बनाई गई। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर संतोष कुमार तीसरी बार ताजपोशी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed