फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sanjeev becomes brand ambassador of SDG

एसडीजी के ब्रांड अंबेसडर बने संजीव

Tue, 26 Oct 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Sanjeev becomes brand ambassador of SDG
एसडीजी के जिला ब्रांड अंबेसडर संजीव सिंह मनोनित। - फोटो : GHAZIPUR
संयुक्त राष्ट्र संघ के 17 सतत विकास लक्ष्यों को लेकर जिले में काम कर रही संस्था एसडीजी (सब्सनेबल डेवलपमेंट गोल) चौपाल का जिला ब्रांड अंबेसडर संजीव सिंह को बनाया गया है। एसडीजी के राष्ट्रीय अंबेसडर संजय राय शेरपुरिया के नेतृत्व में दिल्ली में बीते रविवार को आयोजित कार्यक्रम में उनका मनोनयन किया गया।
विज्ञापन

संजय राय शेरपुरिया ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से 17 सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने की योजना शुरू की गई है। इसका उद्देश्य वर्ष 2030 तक संपन्न, समतावादी और पहले से अधिक संरक्षित विश्व की रचना करना है। इस सब के बीच जिन मुद्दों पर विशेष तौर पर काम करने पर जोर दिया जा रहा है, उनमें जैव-विविधता, ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन, खतरनाक कूड़े-करकट का प्रबंधन, उद्योगों से निकलने वाले कूड़े का प्रबंधन और पर्यावरण संतुलन आदि है।
विज्ञापन

बताया कि यूथ रूरल एंटरप्रेन्योर फाउंडेशन ने कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए बैटरी संचालित वाहनों को बढ़ावा देने के लिए ओमेगा सेकी कंपनी से अनुबंध किया है। यह कंपनी जल्द ही उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के लोगों और व्यवसायियों के लिए बैटरी चालित वाहनों का निर्माण शुरू करेगी। फाउंडेशन अब वृक्ष संरक्षण पर काम कर रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीजी चौपाल के अध्यक्ष दीपक द्विवेदी ने की। विशिष्ट अतिथि डॉ. राजू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed