फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sand removed from Ganga by applying JCB, Ganga reached Ghat

Ghazipur News: जेसीबी लगाकर गंगा से हटवाई रेत, घाट तक पहुंची गंगा

Mon, 10 Jul 2023 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Sand removed from Ganga by applying JCB, Ganga reached Ghat
इम्पैक्ट
विज्ञापन

अब कांवरिया गंगा घाट पर ही शुद्ध जल में कर सकेंगे स्नान, भोलेनाथ का करेंगे जलाभिषेक
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जागा जिला और नपा प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। सावन की पहली सोमवारी पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए कांवरियां शहर के प्रमुख ददरी घाट से गंगा स्नान के बाद जल लेकर जाते हैं, लेकिन गंगा की मुख्य जलधारा दूर होने और शहर के गंदे नाले का बना तालाब उनकी श्रद्धा में रोड़ा बना हुआ था। इस समस्या को अमर उजाला ने रविवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया। तब जिला और नगर पालिका प्रशासन की तंद्रा टूटी ।
रविवार की सुबह से ही चार जेसीबी लगाकर गंगा के रेत को हटवाकर नाला बनाया गया और मुख्य जलधारा को घाट तक गिराने का काम किया गया। ऐसे में अब कांवरिया जहां शुद्ध जल में स्नान करके महाहर धार पहुंचकर भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक कर सकेंगे।
विज्ञापन

गंगा की मुख्य जलधारा शहर के प्रमुख घाटों को छोड़कर दूर हो चुकी है। सावन माह शुरू हो गया। हालांकि कुछ दिन पूर्व गंगा के जल में हो रहे बढ़ाव से लगा कि गंगा प्रमुख घाटों तक पहुंच जाएगी। लेकिन स्थिति जस की तस बनी रही। इधर नगर पालिका प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग करने के साथ ददरी घाट में गंदे पानी के बने तालाब में लगी जलकुंभी को तो हटवा दिया था, लेकिन मुख्य जलधारा को घाट तक लाने का कोई इंतजाम नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में अमर उजाला ने रविवार के अंक में पेज नंबर छह पर जलकुंभी का जाल और बहते नाले रोकेंगे कांवरियों के पांव शीर्षक के साथ खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करने के साथ समस्या को उठाया। इसके बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिका प्रशासन ने सुबह से ही चार जेसीबी के सहारे मुख्य जलधारा से ददरी घाट रेत हटाने के साथ नाला बनाकर जल का लाया गया।

सदर एसडीएम प्रतिभा मिश्रा की निगरानी में कार्य पूरा कराया गया। इस संबंध में नपा के ईओ लालचंद्र सरोज ने बताया कि जेसीबी लगवाकर रेत हटवाकर मुख्यधारा से जल लाकर घाट तक पहुंचाया गया है। ऐसे में कांवरियों को अब स्नान में काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed