फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sampling of 36 people related to deposits, three previous reports negative

जमातियों से जुड़े 36 लोगों की हुई सैंपलिंग, पूर्व की तीन रिपोर्ट निगेटिव

Fri, 10 Apr 2020 09:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Sampling of 36 people related to deposits, three previous reports negative
शहर के कचहरी रोड स्थित रेलवे ट्रेनिंग सेंटर में क्वांरटीन लोगों का सेंपल लेने की तैयारी करते डा.स - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिले के दिलदारनगर के जमातियों से मिलने जुलने वाले तीन लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। इससे प्रशासन को काफी राहत मिली है। गाजीपुर में कोरोना वायरस से संक्रमित पांच मरीजों के मिलने के बाद दहशत फैली हुई है। प्रशासन की ओर से मरीजों की हिस्ट्री पता की गई और उनसे जुड़े लोगों तथा परिजनों की सैंपलिंग की जा रही है। शुक्रवार को भी रेलवे प्रशिक्षण केंद्र में 36 लोगों की सैंपलिंग कर उसे वाराणसी जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद जिले में प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक कुल 83 संदिग्धों के सैंपल भेजे गए थे, जिसमें से 78 लोग निगेटिव और पांच लोग पाजिटिव आए हैं। शहर के महुआबाग स्थित मस्जिद में मिले कुल 14 जमातियों की वजह से गाजीपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती गई। इसके बाद, पुलिस विभाग ने इनके जिले में आने के बाद की गतिविधियों का पता लगाना शुरू किया। शहर में आठ देहरादून, तीन सहारनपुर और तीन दिलदारनगर के लोग जिस मस्जिद में मिले वहां लोगों की गतिविधियों को खंगाला गया। अभी भी यह क्रम बना हुआ है। दिलदारनगर में पुलिस ने 29 लोगों की सूची तैयारकर अधिकारियों को सौंप दी है। इसमें से आठ लोगों को शुक्रवार को पुलिस ने घर से उठाकर जिला मुख्यालय स्थित रेलवे प्रशिक्षण केंद्र स्थित क्वारंटीन सेंटर पर पहुंचाया। यहां जांच के लिए सैैंपल लिए गए। सादात संवाददाता के अनुसार, नगर पंचायत के वार्ड संख्या तीन और मखदूमपुर के देवागांव से एक-एक जमाती की जांच जिला अस्पताल द्वारा कराई गई थी, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादात के चिकित्सक डा. आर प्रसाद ने बताया कि इनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। दिल्ली मरकज से भाग लेकर यह दोनों जमाती 15 दिन पहले यहां आये थे। थानाध्यक्ष रविंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि दोनों व्यक्ति दिल्ली के मौलाना साद की मरकज में शामिल होकर आए थे। थानाध्यक्ष ने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि अगर किसी जमाती के आने की सूचना मिले तो मुझे तत्काल दें। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीसी मौर्या ने बताया कि जमातियों से जुड़े लोगों की सैंपलिंग की जा रही है। लोगों में खतरा बढ़ गया है। सभी मास्क जरूर लगाएं, घर में रहें तथा लॉकडाउन का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed