फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Samples for three jamati's were taken in Dildarnagar

दिलदारनगर के तीन जमातियों के लिए नमूने

Wed, 08 Apr 2020 09:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Samples for three jamati's were taken in Dildarnagar
सील शहर के मिश्रबाजार से महुआबाग जाने वाली सड़क। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। बुधवार को भी जिला अस्पताल में आए तीन संदिग्धों के सैंपल लेकर जांच के लिए वाराणसी भेजा गया। यह दिलदारनगर के चिउटहां स्थित मरकजी मस्जिद में मिले जमाती हैं। जिले भर से अब तक कुल 67 सैंपल भेजे जा चुके हैं जिसमें से अभी कुल बीस लोगों की रिपोर्ट आना बाकी रह गई है। गाजीपुर में कुल पांच कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके बाद प्रशासन इनके परिजनों, संबंधियों को क्वारंटीन करने के साथ ही मिलने जुलने वालों का पता लगाने में जुट गया। इस दौरान संदिग्ध पाए जा रहे लोगों के नमूने लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद जिले में प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। संक्रमित जमातियों और दिलदारनगर के मरीजों से जुड़ने वाले लोगों की खोजबीन का काम तेजी से हो रही है। नमूने लेने का काम भी तेज हो गया है। तीन दिनों में 28 सैंपल लिए गए। इसमें से आठ की रिपोर्ट मंगलवार को निगेटिव आई। इधर दिलदारनगर के सात और महुआबाग मस्जिद के 11 जमातियों सहित जिले भर में करीब 42 लोगों को विभिन्न स्थानों पर आइसोलेट किया गया है। शुरुआती दौर में आए 522 विदेशियों पर भी नजर रखी गई। बाहर से आने वाले करीब 55 लोगों को निगरानी में रखा गया था। अभी 20 लोगों की निगरानी चल रही है जो शुक्रवार तक समाप्त हो जाएगी। अधिकतर लोगों को घरों में क्वारंटीन किया गया है। इसी तरह बाहरी प्रदेशों से आने वाले करीब 1408 लोगों को शहर सहित मुहम्मदाबाद, कासिमाबाद, सैदपुर, जखनिया, जमानिया में बनाए गए शिविरों में क्वारंटीन किया गया है। प्रशासन और समाजसेवी संस्थाओं की ओर से इनकी व्यवस्था की जा रही है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीसी मौर्या ने बताया कि कल तक रिपोर्ट आ जाएगी। अभी भी संदिग्धों की सैंपलिंग की जा रही है। खतरा बना हुआ है। सभी घर में रहें और लॉक डाउन का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed