{"_id":"67a230f091bce1a23a0575e1","slug":"samajwadi-party-s-dharna-in-ghazipur-expressed-concern-over-increasing-incidents-of-crime-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में समाजवादी पार्टी का धरना : अपराध की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में समाजवादी पार्टी का धरना : अपराध की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई
Tue, 04 Feb 2025 08:53 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 04 Feb 2025 08:53 PM IST
सार
कानून व्यवस्था को लेकर सरजू पांडेय पार्क में सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपराध की बढ़ती घटनाओं को आधार बनाकर धरना दिया और चिंता व्यक्त करते हुए कार्रवाई को लेकर आवाज बुलंद की।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
प्रदेश में अपराध की बढ़ती घटनाओं के विरोध में सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव एवं वीर एकलव्य सेना फूलन देवी यादगार समिति के जिलाध्यक्ष सूरजराम बागी के नेतृत्व में सपा और समिति के कार्यकर्ताओं ने शहर के सरजू पांडेय पार्क में मंगलवार को धरना दिया। सपा के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है।
विज्ञापन
अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सरकार इन पर अंकुश लगा पाने में नाकाम है। बताते चलें कि कानून व्यवस्था के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी लगातार हमलावर है इनका कहना है कि अपराध में कमी नहीं आ रही है और पुलिस कार्रवाई भी नहीं दिखा रही है लिहाजा सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन