फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   samajwadi party president Akhilesh yadav visit ghazipur address public meeting

गाजीपुर में अखिलेश ने भरी हुंकार: बोले- यूपी सरकार ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को आधा-अधूरा बनाया, 2022 में भाजपा का हो जाएगा सफाया

Wed, 17 Nov 2021 03:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 17 Nov 2021 03:16 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गाजीपुर के पखनपुरा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान जमकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन
samajwadi party president Akhilesh yadav visit ghazipur address public meeting
गाजीपुर में अखिलेश यादव। - फोटो : twitter@samajwadiparty

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गाजीपुर में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ नाम बदल रही है। अगले विधानसभा चुनावों में सपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। मौके पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी पहुंचे। जनसभा में भीड़ देख अखिलेश यादव ने समर्थकों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर जनसभा में हुंकार भरते हुए कहा कि गाजीपुर की धरती वीरों की धरती है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अमन, चैन और सुख का परिवर्तन होने जा रहा है। 2022 में सपा की सरकार आएगी। इस गाजीपुर से लेकर उस गाजीपुर बॉर्डर तक भाजपा का सफाया हो जाएगा।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि जो एक्सप्रेस-वे भाजपा सरकार ने बनाया है, वह आधा-अधूरा है। उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेस-वे को बनाने का सपना समाजवादी पार्टी ने देखा था। समाजवादियों ने सपना इसलिए देखा कि यहां से लेकर दिल्ली तक की दूरी कम हो जाए। साथ ही कहा कि यह एक्सप्रेस-वे दूरी ही कम नहीं करेगा बल्कि खुशहाली का एक्सप्रेस-वे होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

samajwadi party president Akhilesh yadav visit ghazipur address public meeting

अखिलेश यादव ने कहा कि यह वही सरकार है, जिसने कहा था कि जो हवाई चप्पल में चलता है, उसे हवाई जहाज में बैठाएंगे। जिस तरह पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, इसमें हमारे गरीब, किसान की गाड़ी नहीं चल पाएगी। उनकी मोटरसाइकिल नहीं चल पाएगी। सरकार ने हर चीज पर महंगाई बढ़ा दी है। भाजपा सरकार किसानों को डीएपी नहीं दे पाई। इस प्रदेश में बुल और बुलडोजर चल रहा है। चुनावों से पहले भाजपा ने नौजवानों को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन वह नौजवान बेरोजगारों को आज तक रोजगार नहीं दे पाई है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हर वर्ग के लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि इस जनसभा में लाल, पीला, हरा, नीला, इंद्रधनुष की तरह रंग दिख रहे हैं। भाजपा की तरह एक रंग वाले कभी भी बदलाव नहीं ला सकते। समाजवादी का रंग सब लोगों को साथ लेकर चलने वाला रंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed