फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Samajwadi party district panchayat member arrested before zila panchayat president election in Ghazipur know full deatils

गाजीपुरः जिपं अध्यक्ष चुनाव से पहले सपा के जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार, जानिए क्या है आरोप

Thu, 01 Jul 2021 02:04 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 01 Jul 2021 02:04 PM IST
सार

बीते चार जून को वाराणसी-गाजीपुर राजमार्ग पर गाजीपुर जिले के वृंदावन गांव निवासी शहीद सैनिक अभिषेक यादव के शव को बीच सड़क पर रखकर चार घंटे तक उत्पात मचाया गया था।

विज्ञापन
Samajwadi party district panchayat member arrested before zila panchayat president election in Ghazipur know full deatils
सपा के जिला पंचायत सदस्य कमलेश यादव गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी-गाजीपुर राजमार्ग जाम करने के मामले में आरोपित  समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य कमलेश यादव को बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।  बीते चार जून को वाराणसी-गाजीपुर राजमार्ग पर गाजीपुर जिले के वृंदावन गांव निवासी शहीद सैनिक अभिषेक यादव के शव को बीच सड़क पर रखकर चार घंटे तक उत्पात मचाया गया था।

विज्ञापन


उस दिन रोडवेज और एसडीएम की गाड़ी के साथ तोड़फोड़ की घटना भी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी के तौर पर पूर्व एमएलसी विजय यादव समेत 30 लोगों को नामजद किया था। इस मामले में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार खानपुर थानाक्षेत्र के इशोपुर निवासी कमलेश यादव ने कहा कि मुख्य अभियुक्त खुलेआम घूम रहा है और जिला प्रशासन के इशारे पर मुझे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को प्रभावित करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। वहीं,पुलिस चार जून की घटना का वीडियो पिछले कई दिनों से खंगाल रही है। उपद्रव में शामिल लोगों को वीडियो और फोटोग्राफी के माध्यम से  चिन्हित करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Samajwadi party district panchayat member arrested before zila panchayat president election in Ghazipur know full deatils
सपा के जिला पंचायत सदस्य कमलेश यादव गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

खानपुर के थाना प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि हाईवे जाम करने, रोडवेज बस, निजी वाहनों सहित उप जिलाधिकारी सैदपुर के गाड़ी की तोड़फोड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के साथ ही उपद्रव में हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई भी कराई जाएगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनावः गाजीपुर में सपा-भाजपा के बीच सीधा मुकाबला

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए गाजीपुर में सपा से कुसुमलता यादव और भाजपा से सपना सिंह मैदान में हैं। इनके बीच कांटे का टक्कर होगी। कयास लगाया जा रहा है कि रेखा भट्ट का समर्थन भाजपा प्रत्याशी के प्रतिद्वंद्वी को मिल सकता है। भाजपा की ओर से सपना को जीताने के लिए पूरी ताकत लगाई जा रही है। भाजपा के दिग्गज गुणा-गणित में लगे हुए हैं। लखनऊ से दोनों ही दल के नेताओं पर भारी दबाव है। फैसला तो तीन जुलाई को ही देखने को मिलेगा। हालांकि, सपा के लिए गाजीपुर की सीट परंपरागत रही है, जिस पर सपा ने करीब 30 साल तक कब्जाए रखा है।

ऐसे में सपा के दिग्गजों के लिए सीट प्रतिष्ठा से भी जुड़ी है। यही वजह है कि सपा के नेता अपने असंतुष्टों को किसी भी तरह एकजुट करने की कोशिश में लगे हुए हैं।  उधर, एमएलसी चंचल सिंह की रिश्तेदार भाजपा की सपना सिंह मैदान में हैं। चंचल के ऊपर भाजपा को जिताने की बड़ी जिम्मेदारी मिली है क्योंकि आज तक गाजीपुर की सीट पर भाजपा का कब्जा नहीं रहा है। ऐसे में अगर सपना सिंह चुनाव जीतती हैं तो भाजपा के साथ-साथ चंचल सिंह की भी बड़ी जीत मानी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed