फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Saluting martyrs increases self-confidence

शहीदों को नमन करने से आत्मबल बढ़ता है

Mon, 05 Jul 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Saluting martyrs increases self-confidence
जखनिया/बहरियाबाद। देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को नमन करने से आत्मबल बढ़ता है। उनकी कृतियों को याद करने से राष्ट्र समाज के लिए कुछ करने की प्रेरणा मिलती रहती है। यह बातें उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान ने महावीर चक्र विजेता शहीद रामउग्रह पांडेय की मूर्ति पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सोमवार को कही। उन्होंने कहा कि हमारा क्षेत्र सौभाग्यशाली है। यह वीरों की धरती है जहां परमवीर चक्र वीर अब्दुल हमीद, महावीर चक्र रामउग्रह पांडेय के साथ ही स्वामी सहजानंद सरस्वती जैसे किसान हित चिंतक अवतरित हुए। हमें इन वीर सपूतों के कर्तव्य परायण व्यक्तित्व से सीख लेकर जनकल्याण के कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। तहसील मुख्यालय पर प्रथम आगमन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोगों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इस अवसर पर अनिल कुमार पांडेय, विपिन कुमार सिंह, सुशील सिंह, बीके चौहान, अवधेश यति, शिवकिशोर सिंह, योगेंद्र शर्मा, वीरेंद्र चौहान, दीनानाथ खरवार, जितेंद्र सिंह, प्रमोद वर्मा, संतोष यादव, उमाशंकर यादव आदि उपस्थित थे। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान का बहरियाबाद पानी टंकी त्रिमुहानी पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके पूर्व बेवदा, बेलहरा, रायपुर, हथियाराम आदि जगहों पर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में अशोक पांडेय, अजय सहाय, मुनिराज चौहान, रामाश्रय मिश्रा, उपेंद्र सिंह, शिवपूजन चौहान, दानिशवरा, सिंटू सिंह, अरविंद सिंह, प्रियंवदा मिश्रा, अबूफखर, अमजद खान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed