फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Salute to former CM Mulayam in all party tribute meeting

सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सीएम मुलायम को किया नमन

Fri, 21 Oct 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Salute to former CM Mulayam in all party tribute meeting
शहर के सरजू पांडे पार्क में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभ? - फोटो : GHAZIPUR
समाजवादी पार्टी की ओर से शुक्रवार को शहर के सरजू पांडे पार्क में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए सर्वदलीय सभा का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न दलों के नेता और पदाधिकारियों ने पूर्व सीएम को नमन किया।
विज्ञापन

जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि नेता जी अपने कार्यों, विचारों, उसूलों और सिद्धांतों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। मुलायम सिंह जैसे नेता आज भारत की राजनीति में दुर्लभ हो गए हैं। उनके अंदर संघर्ष करने की अद्भुत क्षमता थी। उनके मन में गरीबों के लिए गहरी वेदना और पीड़ा थी।
विज्ञापन

बसपा सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि वह सर्वमान्य नेता थे। भारत सरकार से उन्होंने भारत रत्न सम्मान देने की। उन्होंने कहा कि नेता जी गरीबों के रहनुमा और हर दिल अजीज थे। वह एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार थे। जंगीपुर विधायक डा. वीरेंद्र यादव ने कहा कि गाजीपुर में नेता जी की प्रतिमा लगाया जाएगा। जिस पर उपस्थित सभी नेताओं सहमति प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधायक जै किशन साहू ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि नेता जी साहस और सत्य के पर्याय थे। उनके सिद्धांतों और उसूलों को अपने जीवन में आत्मसात कर नेता जी को हमेशा के लिए जीवंत रखने की जरूरत है। वह अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आजीवन संघर्ष करते रहे।

पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि वह आंदोलन के नेता थे और हमेशा गरीबों के सवाल पर आंदोलन की प्रेरणा देते थे। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, विधायक मन्नू अंसारी, बच्चा यादव, सुदर्शन यादव, पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील राम, भाजपा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल, विजय शंकर राय अािद शामिल हुए। संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed