फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Salesman shot dead for not giving liquor

Ghazipur News: शराब न देने पर सेल्समैन की गोली मारकर हत्या

Fri, 20 Oct 2023 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Salesman shot dead for not giving liquor
गहमर/बारा। गहमर कोतवाली क्षेत्र के भतौरा गांव में देसी शराब की दुकान के सेल्समैन की बृहस्पतिवार रात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली दाएं हाथ और सीने में लगी। पुलिस के मुताबिक हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद बिहार की तरफ भाग गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। बदमाश गल्ले में रखा कैश लेकर भी भाग गए। भतौरा गांव से कर्मनाशा नदी से सटे हुआ है। नदी के पार बिहार का राजपुर थाना क्षेत्र के कई गांव पड़ते हैं। बिहार में शराब बंद होने की वजह से लोग शराब लेने इस पार आते हैं। इस दुकान पर आजमगढ़ जिले के रौनापार निवासी धर्मेंद्र सिंह (45) तीन वर्षों से सेल्समैन था। पुलिस के मुताबिक रात साढ़े दस बजे दो से तीन की संख्या में पहुंचे लोग शराब देने की मांग करने लगे। दुकान के सेल्समैन धर्मेंद्र सिंह ने दुकान बंद होने की बात कही।
विज्ञापन

शराब न देने को लेकर सेल्समैन से वाद-विवाद बढ़ गया। इस बात पर बदमाशों ने धर्मेंद्र सिंह को गोली मार दी। गोली दाएं हाथ और सीने में लगी। मौके पर ही सेल्समैन गिर गया। इसके बाद बदमाश गल्ले में रखा कैश लूटकर बक्सर की ओर भाग गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने धर्मेंद्र सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल गाजीपुर ले गई। जहां से डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उधर, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, एसपीआरए बलवंत चौधरी भी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की। साथ ही घटना का शीघ्र खुलासा करने के लिए निर्देशित किया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जानकारी रात 11 बजे हुई। मौके पर सीओ, थानाध्यक्ष पहुंचे थे और घायल को ट्रामा सेंटर ले गए। प्रारंभिक पूछताछ में घायल ने बताया था कि तीन लोग आए थे। गल्ला ले गए और उसे गोली मार दिए हैं। हालांकि सैल्समैन की मौत हो गई है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगी हुई हैं। प्रयास है कि जल्द ही इस घटना का अनावरण हो। घटना स्थल और क्षेत्र में यह चर्चा है कि सेल्समैन हमलावरों को जानता पहचानता था। अगर वह दुकान का दरवाजा नहीं खोला होता तो शायद ऐसी घटना नहीं होती। वहीं, घटना के बाद से ही सभी शराब दुकानदारों में दहशत का माहौल बन गया है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो गई हैं। गहमर कोतवाल पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या व लूट के मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed