फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Salary paid to 1764 teachers till now by taking affidavit

शपथ पत्र लेकर अब तक 1764 शिक्षकों को किया गया वेतन का भुगतान

Wed, 14 Jul 2021 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Salary paid to 1764 teachers till now by taking affidavit
जिले के परिषदीय विद्यालयों में नव नियुक्त शिक्षकों से शपथ पत्र लेकर उन्हें वेतन का भुगतान किया जा रहा है। अब तक साढ़े सत्रह सौ से अधिक शिक्षकों को वेतन का भुगतान कर दिया गया है। शेष शिक्षकों के शपथ पत्र जमा करते ही उन्हें वेतन का भुगतान किया जाएगा। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में रिक्त पदों को भरने के लिए 69 हजार शिक्षकों की भर्ती के सापेक्ष जिले में 1785 शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी। वैश्विक महामारी कोरोना के कहर तथा लॉकडाउन की वजह से इन शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों तथा प्रमाण पत्रों का सत्यापन पूरा नहीं हो सका है। सत्यापन के अभाव में वेतन की समस्या को देखते हुए शासन ने शपथपत्र लेकर भुगतान करने का आदेश दिया। शपथपत्र में शिक्षकों को यह बताना है कि ऑनलाइन आवेदन के समय उनकी तरफ से प्रस्तुत किए गए स्नातक एवं प्रशिक्षण संबंधी सभी शैक्षिक अभिलेख सही हैं। कोई भी अंकपत्र और प्रमाणपत्र कूटरचित या फर्जी नहीं है। सत्यापन के बाद अगर उनका कोई अभिलेख फर्जी पाया गया तो उनकी नियुक्ति स्वत: निरस्त समझी जाएगी। शपथ पत्र लेकर उनको वेतन का भुगतान किया जा रहा है। इस संबंध में वित्त एवं लेखाधिकारी गुलशन उवर ने बताया कि अब तक 1764 नव नियुक्त शिक्षकों की तरफ से शपथपत्र जमा किया गया है। उनको वेतन का भुगतान कर दिया गया है। शपथ पत्र जमा होने के बाद शेष शिक्षकों को विभाग की तरफ से वेतन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed