फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Salary of three employees withheld for non-fulfillment of Golden Card target

Ghazipur News: गोल्डेन कार्ड का लक्ष्य पूरा न होने पर तीन कर्मचारियों का वेतन रोका

Thu, 08 Jun 2023 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Salary of three employees withheld for non-fulfillment of Golden Card target
डीएम ने महत्वपूर्ण 37 बिंदुओं की समीक्षा की, समय सीमा में परियोजनाओं को पूरा करने का निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। राइफल क्लब में बुधवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में शासन के महत्वपूर्ण 37 बिंदुओं की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकासपरक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने का सख्त निर्देश दिया। इसके साथ ही आयुष्मान भारत गोल्डेन कार्ड का लक्ष्य पूर्ण न होने पर योजना में लगे तीन कर्मचारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जन मानस को त्वरित गति से लाभ पहुंचाया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहने पाए। उन्होंने जनपद के प्रत्येक पात्र परिवार के व्यक्तियों का गोल्डेन कार्ड बनाते हुए इसमें तेजी लाने तथा जनपद के झोला छाप चिकित्सालयों पर टीम बनाकर जांच कर कार्यवाही का निर्देश दिया। इसके साथ निवेश मित्र एवं झटपट पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का त्वरित गति से निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पशुओं का टीकाकरण एवं सहभागिता योजना में पात्र लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। साथ ही वृद्धा पेंशन से वंचित लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालय में उपस्थित रहेंगे तथा आईजीआरएस पोर्टल को चेक करने के साथ-साथ आम जनमानस की समस्याओं का निस्तारण करेंगे।

उन्होंने निर्देशित किया कि गांव में बने पंचायत भवन में संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी बैठे। आवास, शौचालय, वृद्धा पेशन, राशन कार्ड से संबंधित पात्र को सही ढंग से चिन्हित किया जाए ताकि कोई छूटे न पाए। जल जीवन योजना को पूर्ण करने तथा उससे संबंधित प्रत्येक घर पर बोर्ड लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed