फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Salary of principals of schools with Aadhaar verification zero stopped

आधार वेरीफिकेशन शून्य वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका

Sat, 25 Jun 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Salary of principals of schools with Aadhaar verification zero stopped
शहर के महुआबाग स्थित नगर संसाधन केंद्र के सभागार में शनिवार को नगर क्षेत्र के 31 परिषदीय एवं 11 सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर डीबीटी पोर्टल पर छात्र-छात्राओं का आधार नामांकन-वेरीफिकेशन नामांकन के सापेक्ष कम होने पर बेसिक शिक्षाधिकारी की त्योरी चढ़ गई। उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापकों-प्रभारी प्रधानाध्यापकों को दो दिन के कार्यदिवस के अंदर उसे पूरा करने को कहा। जिन विद्यालयों के छात्रों का आधार वेरीफिकेशन अभी तक शून्य है। उन विद्यालयों के अध्यापकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए बेसिक शिक्षाधिकारी हेमंत राव ने निपुण भारत, बाल वाटिका, तालिका मिशन प्रेरणा की चर्चा की। निपुण भारत का लक्ष्य 2026-27 है उससे पहले लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि मध्यान्ह भोजन योजना के तहत छात्र-छात्राओं को खाद्य सुरक्षा भत्ता एवं खाद्यान्न वितरण शत-प्रतिशत पूरा करते हुए उसका उपभोग प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करें। इस अवसर पर खंड शिक्षाधिकारी नगर आलोक यादव, एसआरजी प्रीति सिंह, एआरपी शीला सिंह, पियूष श्रीवास्तव एवं अदनान अहमद उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed