फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Salary of nine health workers absent

अनुपस्थित नौ स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोका

Wed, 16 Nov 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Salary of nine health workers absent
गाजीपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. हरगोविंद सिंह और एसीएमओ की टीम ने बुधवार को स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। जबकि मेदनीपुर पीएचसी पर दोपहर दो बजे ताला लटका मिला। सीएमओ ने अनुपस्थित मिले नौ स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. हरगोविंद सिंह ने बताया कि दो हेल्थ वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया गया। इसमें से महाराजगंज सेंटर पर दो दिन से सीएचओ गायब मिली। ऐसे में उनका वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। इसके अलावा बिरनो और मरदह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। जहां छह स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए, जिनका वेतन रोका गया।
विज्ञापन

एसीएमओ डा. मनोज कुमार के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवतीपुर का निरीक्षण किया गया। जहां पर सभी उपस्थित पाए गए। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेदनीपुर में दोपहर दो बजे ताला लटका मिला। इस पर वहां तैनात सभी स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोक दिया गया। तीन हेल्थ वेलनेस सेंटर का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ डा. एसडी वर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनिया और हेल्थ वेलनेस सेंटर अलीपुर मदरा का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा एसीएमओ डा. जय नाथ सिंह ने हेल्थ वेलनेस सेंटर जयंतीदासपुर और बघोल का निरीक्षण किया गया। डा. एस के मिश्रा ने हेल्थ वेलनेस सेंटर सिकंदरपुर और उपकेंद्र करंडा का निरीक्षण किया गया जहां पर सब कुछ दुरुस्त मिला।
16 अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन कटेगा
गाजीपुर। करंडा और सदर खंड विकास कार्यालय पर सीडीओ के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान 16 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिनका एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है। साथ ही संबंधित बीडीओ से कर्मचारियों की गैर मौजूदगी को लेकर स्पष्टीकरण और तीन दिन में आख्या उपलब्ध कराने को कहा गया है।
सीडीओ ने 11 नवंबर को करंडा और 15 नवंबर को सदर ब्लॉक कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। दोपहर 12.40 बजे करंडा ब्लॉक पहुंचकर उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। इस दौरान विनोद कुमार, चंद्रकांत यादव, राजकुमार रंजन, अविनाश सिंह, अजय कुमार यादव, मुकेश कुमार चौरसिया, रामराज कुशवाहा, विजय कुमार और संजय कुमार सिंह अनुपस्थित मिले।

ऐसे ही 15 नवंबर को सदर ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। उपस्थित पंजिका का अवलोकन किया तो विनोद, सुशील कुमार सिंह, हरीनरायण पाल, संजय कुमार वर्मा, रामवचन यादव, आनंद कुमार और राहुल यादव अनुपस्थित पाए गए। इस पर सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता ने दोनों ब्लॉकों के बीडीओ को अनुपस्थित कर्मचारियों के एक दिन का वेतन रोकने की कार्यवाई करने के साथ स्पष्टीकरण और तीन दिन में आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed