फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Salary of 17 including CHC in-charge withheld

Ghazipur News: सीएचसी प्रभारी सहित 17 का वेतन रोका

Wed, 05 Jul 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Salary of 17 including CHC in-charge withheld
-चिकित्सकीय व्यवस्थाओं को परखने पहुंचे नवागत सीएमओ
विज्ञापन

-नोटिस जारी कर 24 घंटे में मांगा जवाब, कार्रवाई से हड़कंप
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवतीपुर। नवागत सीएमओ डा. देश दीपक पाल ने पदभार ग्रहण करने के दूूसरे दिन से ही जिले की चिकित्सकीय व्यवस्थाओं को परखना शुरू कर दिया। मंगलवार की सुबह करीब 9.30 बजे अचानक सीएचसी पहुंचे । इस दौरान सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित 17 स्वास्थ्य कर्मी बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। इस पर सभी को स्पष्टीकरण नोटिस जारी करते हुए 24 घंटों में जवाब मांगा है। साथ ही अगले आदेश तक वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ सबसे पहले ओपीडी कक्षों में पहुंचे। जहां डाॅक्टर अमर मरीजों को देख रहे थे। इसके बाद उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया, जिसमें सीएचसी के अधीक्षक एवं प्रभारी अधिकारी डा. जितेंद्र कुमार और चिकित्साधिकारी डाक्टर अनिल कुमार समेत कुल 17 गैर हाजिर मिले।
विज्ञापन

इसके बाद सीएमओ दवा स्टोर रूम, लैब, ओपीडी के वार्ड पहुंचे, जहां चिकित्सकीय व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद हेल्थ एटीएम मशीन का निरीक्षण करने के साथ ही उन्होंने मशीन से खुद के मधुमेह और रक्तचाप की जांच करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिसर का निरीक्षण भी किया। इस दौरान जगह- जगह गंदगी मिलने परविफर पड़े। इसके बाद वह प्रसव कक्ष, आपातकालीन कक्ष, कोल्ड चेन कक्ष, आफिस आदि का निरीक्षण करने के साथ ही, बाल आधार, जननी सुरक्षा, कोविड, टीकाकरण, संचारी रोग नियंत्रण, पुरूष, महिला बंध्याकरण आदि के बारे में जानकारी ली। साथ ही दवाओं की उपलब्धता के बारे में भी पूछताछ की।

उन्होंने चेताया कि समय से ड्यूटी न आने वाले कर्मचारियों की खैर नहीं है। चिकित्सकीय कार्य और योजनाओं में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस संबंध में सीएमओ डा. देश दीपक पाल ने बताया कि निरीक्षण में अनुपस्थित मिले दो डाक्टरों सहित कुल 17 कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही उनका वेतन अगले आदेश तक जारी करने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed