फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sajjad Ibrahim Crowned Mr. Ghazipur While Amitesh Yadav Becomes the Muscle Man

Ghazipur News: सज्जाद इब्राहिम मिस्टर गाजीपुर तो अमितेश यादव बने मसल्स मैन

Tue, 14 Apr 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Sajjad Ibrahim Crowned Mr. Ghazipur While Amitesh Yadav Becomes the Muscle Man
गाजीपुर। डिस्ट्रिक्ट बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की ओर से 17वीं टीवीएस मिस्टर गाजीपुर बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन शहर के महाराजगंज स्थित एक निजी स्कूल के परिसर में रविवार को किया गया। देर शाम तक चली प्रतियोगिता में सज्जाद इब्राहिम मिस्टर गाजीपुर, मसल्स मैन का खिताब अमितेश यादव और फिटनेस फिजीक के अवार्ड पर नितेश शर्मा ने कब्जा जमाया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सचिव संजय राय ने बताया कि प्रतियोगिता 7 भार वर्गों में आयोजित हुई। इसमें 55 किग्रा भार वर्ग में हिमांशु यादव स्वर्ण, आनंद कुमार रजत, आकाश कुमार कांस्य, 60 किग्रा में अमितेश यादव स्वर्ण, श्रीकांत चौहान रजत, विनीत बिंद कांस्य तथा 65 किग्रा में शहजाद इब्राहिम स्वर्ण, रामलाल रजत एवं अमित कुमार को कांस्य पदक मिला। 70 किग्रा भार वर्ग में आकाश यादव स्वर्ण, साहिल खान रजत, सागर साहू कांस्य, 75 किग्रा में अश्विनी वर्मा स्वर्ण, अजीत यादव रजत, मुकेश कांस्य, 80 किग्रा में साहिल खान स्वर्ण, व्योमकेश राय रजत, नौशाद अली कांस्य तथा 80 किग्रा से ऊपर भार वर्ग में सतेंद्र पासवान स्वर्ण, सुशांत राय रजत एवं मुमताज राईनी को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

फिटनेस आइकन 2026 गीता तोमर और राजलक्ष्मी राय बनीं ये अवार्ड इनको महिला फिटनेस को प्रोत्साहित करने के लिए दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. संजय सिंह, डा. सुजीत सिंह, केपी सिंह, विशिष्ट अतिथि सीओ मुहम्मदाबाद सुधाकर पांडेय रहे। इस मौके पर यूपी बॉडीबिल्डिंग के जनरल सेक्रेटरी विश्वास राव, डॉ. स्वतंत्र सिंह, विनोद राय, आसिफ खान, संजय सिंह, विनोद उपाध्याय, प्रवीण सिंह, नवीन सिंह, डिंपल श्रीवास्तव, विवेक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed