फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sajan will not leave her in-laws, now bride will come later

कोरोना: साजन नहीं जाएंगे ससुराल, अब बाद में आएगी दुल्हनियां

Wed, 22 Apr 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Sajan will not leave her in-laws, now bride will come later
गाजीपुर/जखनियां। कोरोना महामारी और लाकडाउन की वजह से शिक्षा, बाजार, यातायात पर ही नहीं, बल्कि शादी-विवाह पर भी पड़ रहा है। आलम यह है कि खरमास खत्म होने के बाद आने वाले तीन महीनों में मांगलिक कार्यक्रमों की धूम बनी रहती है, लेकिन इस बार कहीं नहीं दिखाई दे रही है। इसकी मुख्य वजह वैश्विक महामारी कोरोना के चलते जनपद में भी लाकडाउन का सख्ती से पालन हो रहा है। पिछले एक महीने में 100 से अधिक शादियां टल चुकी है। ऐसे में साजन का ससुराल जाना अनिश्चित काल के स्थगित हो गया है। अब दुल्हन कब आएगी यह कहना फिलहाल मुश्किल है।
विज्ञापन

पंडितों की माने तो प्रतिदिन शादियों की तिथि बढ़ाने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। दूसरी तरफ अगुआ के माध्यम से भी शादियां फिलहाल अनिश्चित काल के लिए निरस्त की जा रही हैं। पिछले एक महीने में 100 से अधिक शादियां टली हैं, जबकि मई और जून में भी होने वाले वैवाहिक समारोह को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों की कटाई तैयारी के बाद रास्ते और जगह के लिए कोई दिक्कत सामने नहीं आती थी। किसानों के पास भी उपज के घर आने के बाद पर्याप्त धनराशि होने से वह विवाह आदि करने में खुद को सपन्न समझते हैं। इस बार कोरोना के कहर ने सभी को हिला कर रख दिया है। शादी -विवाह के कार्यक्रमों से जुड़े व्यवसाय क्षेत्र के चौरसिया टेंट हाउस, आलम टेंट, विश्वनाथ टेंट, फिरोज बैंड पार्टी, अलीहसन बेंड, जनता बैंड, रामशरन डीजे साउंड, सिद्धि विनायक कैटरिंग, प्रसिद्ध ध्यानचंद हलवाई, माली से लेकर तमाम बड़े छोटे समूह के लोग जो वैवाहिक सीजन के तहत तैयारियां कर चुके थे। उनके अरमानों पर भी ब्रेक लगा जब सब कुछ तय करने के बावजूद वैवाहिक घरों के लोग आकर अब तिथि आगे हो जाने की सूचना देने लगे हैं। गौरतलब हो कि अधिकांश घरों में विवाह की पूरी तैयारी हो चुकी है, लेेकिन लॉकडाउन की अवधि बढ़ने से इस माह शादी समारोह के लिए तैयार नजर नहीं आ रहे है। मुहुर्त के हिसाब से बुक किए गए मैरेज हालो एवं होटल व इससे जुड़े सभी कार्यक्रम धड़ाधड़ा कैंसिल हो रहे हैं। जिसके चलते मैरेज हालो अथवा घरों में बजने वाले शहनाई एवं ढोल नगाड़े नहीं सुनाई देगी। कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या से बढ़ने से देश के प्रधानमंत्री ने संक्रमित को रोकने के लिए तीन मई तक लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दिया, जिससे मुहुर्त के हिसाब से तय हुई वैवाहिक समारोह को वर-वधु के लोगों ने बुकिंग किये हुए मैरेज हालों को कैंसिल कराना पड़ा और तय किये गये मांगलिक कार्यक्रम की तारीख को लॉकडाउन के चलते आगे बढ़ा पड़ा। कुुंवारों के मन में था कि शादी कर अपनी नई जिंदगी गुजारंगे, लेकिन उनकी खुशियों को कातिल कोरोना को नहीं देखा और उनके सामने एक काला साया बनकर खड़ा हो गया है। एक मैरेज हाल के मालिक ने बताया कि इस लॉकडाउन के चलते बुकिंग हुई लगभग सैकड़ों शादी समारोह वर-वधू द्वारा कैंसिल करा दिया गया है। बुकिंग कैंसिल होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed