फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Said BJP, dear Modi ji Happy Birthday

बोले भाजपाई, प्रिय मोदी जी! जन्मदिन मुबारक हो

Sat, 17 Sep 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Said BJP, dear Modi ji Happy Birthday
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिला पंचायत सभागार में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसी कड़ी में शनिवार से विविध कार्यक्रम का आगाज हुआ जो 23 सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व राज्यमंत्री डा. संगीता बलवंत ने प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देशवासियों के लिए सतत सोचते हैं और कार्य को परिणित करते हैं। उन्होंने कहा कि आज हमलोगों ने जो झांकी देखी है उसमें मोदी जी के बाल्यावस्था काल से ही मेहनती, जागरूक और कितने निर्भीक होने का पता चलता है। उन्हें भारत ही नहीं पूरा विश्व नमन कर रहा है। प्रधानमंत्री जी का जन्म दिवस से दो अक्टूबर तक पूरे देश में सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कविता के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि ‘पथ क्या पथ की कुशलता क्या, वो पथ क्या पथिक की कुशलता क्या जब पथ पर बिखरे फूल न हो नाविक की धैर्य परीक्षा क्या जब धारा अनुकूल न हो’। ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री जी इस राष्ट्र को संभाल रहे। उनके धैर्य और उनके कार्यशैली को आज हम लोग नमन कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि आज भारत की चर्चा विदेशों में भी होती है। हमारा देश अब विदेशों को भी सहयोग देता है। जिसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री जी को जाता है। प्रधानमंत्री जी ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढाओ‘ योजना लाकर नारियों को सम्मान दिया है।
पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने प्रधानमंत्री के जन्म दिवस की बधाई देते हुए उनके लंबी उम्र की कामना की। उन्होंने कहा कि मोदी जी के आने से हर वर्ग, गांव, गरीब, किसान, मजदूर सब आनंदित तथा गर्व से जीवन व्यतीत कर रहे। कार्यक्रम में जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदु ने प्रधानमंत्री के कल्पना का भारत‘‘ विषय पर गीत के माध्यम से प्रस्तुति दी। आज का कार्यक्रम राष्ट्रगान के बाद समाप्त हुआ।

कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम एवं लेखाबचहायक सुभाष चन्द्र प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा विजेन्द्र राय, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed