{"_id":"693daa8d51207319f00550b5","slug":"safari-car-hits-ambulance-from-behind-ambulance-co-driver-dies-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-143817-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: एंबुलेंस में पीछे से सफारी ने मारी टक्कर, एंबुलेंस सह चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: एंबुलेंस में पीछे से सफारी ने मारी टक्कर, एंबुलेंस सह चालक की मौत
विज्ञापन
भांवरकोल थाना क्षेत्र चांदपुर स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के चैनल नंबर 340 पर शनिवार को एंबुलेंस को पीछे से सफारी ने टक्कर मार दी। टक्कर से एंबुलेंस का पीछे से शीशा साफ कर रहे एंबुलेंस सहचालक इमरान खान ( 40) की मौके पर ही मौत हो गई।
भांवरकोल थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि सीआईएसएफ में तैनात अमित कुमार अपने पिता का शव लेकर एंबुलेंस से दिल्ली से बिहार के हाजीपुर जा रहे थे।
चांदपुर टोल प्लाजा के पास एंबुलेंस में सवार सह चालक दिल्ली के शाहदरा मेट्रो स्टेशन थाना निवासी इमरान खान शीशा साफ करने लगा। इसी दौरान पीछ से आई सफारी ने टक्कर मार दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची यूपीडा की सहायता वाहन ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को हटवाकर साइड लगवाया। सफारी मऊ से पटना जा रही थी। सफारी मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना के मयूर विहार कॉलोनी निवासी प्रवीण कुमार चला रहे थे।
शव को मॉर्च्यूरी हाउस में रखवा कर घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। थानाध्यक्ष संतोष राय ने बताया कि परिजनों के आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई होगी।