फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sadat SO line spot in negligence

लापरवाही में सादात एसओ लाइन हाजिर

Thu, 17 Sep 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Sadat SO line spot in negligence
गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहे अपराध एवं हाल में हुए गोलीकांड के बाद थानाध्यक्ष अगम दास को बुधवार की रात पुलिस कप्तान डॉ ओपी सिंह ने कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। बताया जाता है कि थानाध्यक्ष काफी दिनों से इलाकाई नेताओं को भी पच नहीं रहे थे। इन्हें हटाने के लिए काफी दिनों से भाजपा नेता भी पीछे पड़े थे। इनके स्थान पर एसएसआई भुड़कुड़ा सूर्य प्रकाश मिश्र को सादात थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

बीते दिनों सादात थाना क्षेत्र के मजुई गांव के बाहर सड़क किनारे बैठे उमेश राम-20 को बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार की रात गोली मार दी थी। इस प्रकरण में अभी तक हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस संदेह के आधार पर तीन युवकों को हिरासत में ली थी, लेकिन पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। घटना के बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को एक और सुनहरा अवसर मिला और सभी एसपी पर दबाव बनाने लगे। इस पर आला अफसर ने खुलासे का मौका दिए बिना लापरवाही बरतने के आरोप में थानाध्यक्ष को वहां से लाइन हाजिर कर दिया। उधर भुड़कुड़ा एसएसआई को सादात थाने की जिम्मेदारी देने के बाद खानपुर में तैनात उपनिरीक्षक नागेंद्र उपाध्याय की नई तैनाती एसएसआई पद पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed