फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Saavan's beauty: The color of Shiva devotion brightens the market

सावन की छटा : बाजार में चटख हुआ शिवभक्ति का रंग

Sun, 13 Jul 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Saavan's beauty: The color of Shiva devotion brightens the market
गाजीपुर। सावन के साथ कांवड़ यात्रा की शुरुआत हो गई है। शिवभक्तों के लिए शहर का बाजार भगवा रंग में रंगने लगा है। यात्रा में शामिल होने वाले भक्तों के लिए कपड़े, कांवड़ सहित अन्य सामान की दुकानें सज गई हैं।
विज्ञापन

भगवा कपड़े, गंगा जल की बोतल, गमछा, तौलिया और पूजा सामग्री की बिक्री शुरू हो गई है। युवा श्रद्धालुओं को भगवान भोलेनाथ के चित्र वाली टी-शर्ट अधिक पसंद आ रही है।
विज्ञापन

सावन माह की शुरुआत 11 जुलाई से हो गई है। एक महीने तक श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन-पूजन और जलाभिषेक के लिए पैदल कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं।
शहर के गंगा घाटों से जल लेकर जिले के प्रसिद्ध महाहर धाम के साथ ही अन्य शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे। शिवभक्तों ने कांवड़ यात्रा की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न बाजारों में यात्रा के लिए भगवा कपड़े, गंगा जल की बोतल, गमछा, तौलिया और पूजा सामग्री की बिक्री शुरू हो गई है। युवा श्रद्धालुओं को भगवान भोलेनाथ के चित्र वाली टी-शर्ट सबसे अधिक पसंद आ रही है।
कुछ में भगवान शिव के साथ पार्वती की तस्वीर है। कुछ में पूरी टी-शर्ट पर ‘ऊं’ के आकार की आकृति बनी हुई है। इसके अलावा शिवलिंग, शिव परिवार, हर-हर महादेव, ऊं नम: शिवाय, महाकाल को भी टी-शर्ट पर प्रिंट किया गया है। टी-शर्ट के साथ श्रद्धालु हाफ या फुल पैंट खरीद रहे हैं।
टी-शर्ट के अलावा कमर पर बांधने के लिए मनी बैग, हाथ में पहनने के लिए बैंड्स, टोपी, गमछा और बारिश से बचाव के लिए मोबाइल के कवर भी दुकानों पर उपलब्ध हैं। महिलाओं के लिए कुर्ते और साड़ी भी उपलब्ध हैं।
शहर के मिश्रबाजार स्थित कांवड़ विक्रेता राहुल गुप्ता ने बताया कि युवा श्रद्धालुओं में कांवड़ यात्रा का उत्साह दिख रहा है। एक-दो दिन में शहर के प्रमुख बाजार में सावन को लेकर आस्था का रंग चढ़ने लगेगा।

रिजवान ने कहा कि बाजार में यात्रा के दौरान इस्तेमाल होनी वाली चीजों की बिक्री शुरू हो गई है। इस बार अलग-अलग रंगों में यात्रा के लिए टी-शर्ट बाजार में उपलब्ध हैं। अगले कुछ दिनों में जलाभिषेक करने वाले भक्तोंं की भीड़ खरीदारी के लिए दुकानों पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed