फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Running of trains without repairing the railway track

रेलवे ट्रैक को मरम्मत कराए बिना ट्रेनों का हो रहा संचालन

Sun, 07 Nov 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Running of trains without repairing the railway track
सुहवल। रेलवे की ओर से ताड़ीघाट-दिलदारनगर रेल खंड के विभिन्न जगहों पर घोर लापरवाही दिख रही है। सोनवल स्थित निर्माणाधीन नये रेलवे स्टेशन के पास कई जगहों पर पेंड्रोल क्लिप गायब होने के साथ ही सीमेंटेड स्लीपर भी क्षतिग्रस्त है। बावजूद इसके मरम्मत कराए बिना ही यात्रियों की जान जोखिम में डालकर सवारी गाड़ी का बेधड़क संचालन किया जा रहा है। इससे पहले भी कई बार क्लिप, फिस प्लेट आदि गायब होने के साथ ही स्लीपर के क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आ चुका है। जिसका पूर्व में कामचलाऊं मरम्मत कर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया। रेलवे की मानें तो ट्रैक पर समय पर पेट्रोलिंग किया जाता है। रेलवे के कई आलाधिकारियों का आवागमन समय-समय पर होता रहता है। पूर्वोत्तर मध्य रेलवे दानापुर मंडल के अंतर्गत आने वाली ताड़ीघाट-दिलदारनगर रेलखंड में 15 छोटी-बड़ी पुलिया, चार क्रासिंग सहित दर्जन से अधिक क्रासिंग पड़ते है। इस संबंध में वरीय सेक्सन इंजीनियर ( रेल पथ निरीक्षक ) अखिलेश प्रसाद ने बताया कि समय-समय पर पेट्रोलिंग किया जाता है। रहा सवाल स्लीपर के क्षतिग्रस्त होने का तो उसकी जगह दूसरा जल्द लगाया जाएगा। गायब पेंड्रोल क्लिप व फिस फ्लेट नया लगाया जाएगा। ट्रेनों के आवागमन से पहले जांच पड़ताल कर ही रवाना की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed