फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ruckus of candidate supporters on getting more votes

अधिक वोट पड़ने पर प्रत्याशी समर्थकों का हंगामा

Mon, 03 Oct 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ruckus of candidate supporters on getting more votes
जखनिया ब्लाक सभागार में रविवार को राज पंचायती ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव में अधिक वोट पड़ने से प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों ने जमकर बवाल काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को ब्लाक परिसर से खदेड़कर मामला शांत कराया। इसके बाद चुनाव अधिकारी ने चुनाव निरस्त की घोषणा की।
विज्ञापन

ब्लाक अध्यक्ष पद के लिए संजय कुमार और चंद्रिका राम, महामंत्री पद पर श्यामनरायण राम एवं अरुण कुमार और कोषाध्यक्ष पद प्रमोद कुमार, छवीनाथ बासफोर एवं धर्मेंद्र राम आमने- सामने थे। चुनाव सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। ब्लाक के कुल 254 मतदाता में 227 मत पड़े। जब गिनती शुरू हुई तो ब्लाक अध्यक्ष पद के लिए 236 मत पड़े मिले। नौ वोट अधिक होने से समर्थकों एवं सदस्यों में कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद जब महामंत्री पद के लिए वोटों की काउंटिंग शुरू हुई तो 274 वोट मिले।
विज्ञापन

इसके बाद तो प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों द्वारा बवाल शुरू कर दिया गया। बवाल देखकर चुनाव अधिकारी राजेश्वर रावत ने जिस कक्ष में गिनती चल रही थी, उसका दरवाजा बंद कर दिया। लोगों दरवाजा पीटना शुरू कर दिए। बवाल बढ़ता देख चुनाव अधिकारी एवं अन्य लोगों ने तत्काल भुड़कुड़ा कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बवाल कर रहे लोगों को ब्लाक परिसर के बाहर खदेड़ा। वहीं चुनाव अधिकारी राजेश्वर रावत ने चुनाव को निरस्त करने की घोषणा की। इस संबंध में कोतवाल राजू दिवाकर ने बताया कि चुनाव की कोई सूचना नहीं दी। पुलिस को सूचना देनी चाहिए थी। हालांकि जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बवाल कर रहे लोगों को ब्लाक परिसर से बाहर खदेड़ कर मामला शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed