फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   RSS workers reached on the information of religious conversion

धर्म परिवर्तन कराने की सूचना पर पहुंचे आरएसएस कार्यकर्ता

Mon, 05 Sep 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
RSS workers reached on the information of religious conversion
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के नेवादा दलित बस्ती के एक घर में रविवार सुबह धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना पर आरएसएस कार्यकर्ता पहुंचे और पुलिस बुला ली। पुलिस सभी लोगों को थाने ले गई और पूछताछ की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता दयाशंकर तिवारी ने बताया कि वहां पर बड़ी संख्या में महिला पुरुष हाथ में बाइबिल लेकर ईसाई धर्म की बात कर रहे थे। उक्त लोग काफी दिनों से जाति विशेष के लोगों को प्रलोभन देकर और प्रेत बाधा के नाम पर बहला कर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस बिना अनुमति चल रहे कार्यक्रम को गलत बताते हुए सभी लोगों को थाने ले गई। पुलिस ने बताया कि कुछ महिलाएं और पुरुष नेवादा गांव की बस्ती के एक घर में जुटे हुए थे। धर्म परिवर्तन की सूचना पर इनको लाया गया है। उनके पास से धार्मिक पुस्तकें, जड़ी-बूटी का तेल और बोतल में रखा पानी जब्त किया गया है। तहरीर मिलते ही जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed