{"_id":"62371550f39bb2639e243b1e","slug":"rss-chief-mohan-bhagwat-visit-ghazipur-on-23-march-will-doworship-at-siddhapith-hathiyaram-math","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारियां शुरू: 23 को गाजीपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत, सिद्धपीठ हथियाराम मठ पर करेंगे दर्शन-पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारियां शुरू: 23 को गाजीपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत, सिद्धपीठ हथियाराम मठ पर करेंगे दर्शन-पूजन
Sun, 20 Mar 2022 05:21 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 20 Mar 2022 05:21 PM IST
सार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघ चालक मोहन भागवत 23 मार्च को गाजीपुर पहुंचेंगे। वो सिद्धपीठ हथियाराम मठ पर दर्शन-पूजन करेंगे।
विज्ञापन
मोहन भागवत (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघ चालक मोहन भागवत 23 मार्च को गाजीपुर पहुंचेंगे। वो सिद्धपीठ हथियाराम मठ पर दर्शन-पूजन करेंगे। सिद्धपीठ सूत्रों के अनुसार संघ प्रमुख 23 को सिद्धपीठ हथियाराम मठ पर दोपहर में पहुंचेंगे और सिद्धपीठ के अधिष्ठात्री देवी वृद्धांबिका देवी (बुढ़िया माई) का दर्शन-पूजन करेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद वह सिद्धपीठ के 26वें पीठाधीश्वर एवं जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति महाराज से भेंटवार्ता कर आशीर्वाद ग्रहण करेंगे। यह कार्यक्रम उनका निजी धार्मिक कार्यक्रम बताया जा रहा है। यात्रा के संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं है लेकिन सिद्धपीठ पर उनके आगमन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन