फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   RS 172 crore 81 lakh deposited in bank account of vegetable seller in ghazipur Income Tax notice

Ghazipur: सब्जी विक्रेता के बैंक खाते में जमा हुए 172 करोड़ 81 लाख,आयकर विभाग का नोटिस, हैरान है परिवार

Sat, 04 Mar 2023 08:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 04 Mar 2023 08:02 PM IST
सार

गाजीपुर जिले के मैगर राय पट्टी निवासी सब्जी विक्रेता के बैंक खाते में अचानक 172 करोड़ 81 लाख 59 हजार रुपये जमा हो गए। आयकर विभाग का नोटिस आया तो ये जानकारी मिली। सब्जी विक्रेता के मुताबिक बैंक खाता उसका नहीं है। 

विज्ञापन
RS 172 crore 81 lakh deposited in bank account of vegetable seller in ghazipur Income Tax notice
सब्जी विक्रेता विनोद रस्तोगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजीपुर के एक गांव में सब्जी बेचकर रोजाना सौ-दो सौ रुपए कमाने वाले शख्स के खाते में अचानक 172 करोड़ 81 लाख 59 हजार रुपये जमा हो गए। उसके बैंक खाते में एकमुश्त इतनी अधिक रकम जमा होने के मामले की जानकारी आयकर विभाग को हुई तो उन्होंने सब्जी विक्रेता को नोटिस भेजा। नोटिस देखकर सब्जी विक्रेता हैरत में पड़ गया। पीड़ित सब्जी विक्रेता ने कोतवाली और साइबर सेल से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


गाजीपुर के गहमर कोतवाली क्षेत्र के मैगर राय पट्टी निवासी विनोद रस्तोगी सब्जी बेचता है। वो शनिवार को थाने पहुंचा। बताया कि मुझे कुछ दिन पहले आयकर विभाग का नोटिस आया था। इससे पता चला कि मेरा एक और बैंक खाता है। उस खाते में 172 करोड़ 81 लाख 59 हजार रुपये जमा हैं।

विज्ञापन

साइबर सेल कर रही मामले की पड़ताल

नोटिस के जरिए विभाग मुझसे इनकम टैक्स मांग रहा है। उसने कहा कि मैं सब्जी विक्रेता हूं। यह बैंक खाता मेरा नहीं है। इस पैसे से मेरा कोई लेनादेना नहीं है। मेरे कागजात को किसी ने फर्जी तरीके से लेकर प्रयोग कर यह कारनामा किया है। इसकी मुझे जानकारी नहीं है। पुलिस ने पीड़ित की बात सुनने के बाद जिला मुख्यालय स्थित साइबर सेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल साइबर सेल की टीम भी छानबीन करने में जुटी हुई है। इस संबंध में कोतवाल पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामला साइबर क्राइम का है, उसे साइबर सेल भेजा गया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल करने के बाद इसका खुलासा किया जाएगा।

इधर, विनोद रस्तोगी ने कहा कि इतने बड़े हेर-फेर को वह समझ नहीं पा रहा है। कहा कि सब्जी बेचकर अपना और अपने परिवार का गुजारा करता हूं। मेरा आधार कारेड लेकर किसी ने दुरुपयोग किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed