फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   RPF arrested illegal ticket businessman in Ghazipur by train, was going from Mumbai to Ballia

गाजीपुर में ट्रेन से अवैध टिकट कारोबारी को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार, मुंबई से बलिया जा रहा था

Thu, 11 Mar 2021 06:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
RPF arrested illegal ticket businessman in Ghazipur by train, was going from Mumbai to Ballia
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद के औड़िहार स्टेशन से अवैध ई-टिकट कारोबारी को आरपीएफ ने पकड़ा है। बुधवार की देर रात आरपीएफ ने औड़िहार जंक्शन पर पवन एक्सप्रेस से अवैध ई-टिकट का कारोबार करने वाले को गिरफ्तार किया। वह मुंबई से बलिया स्थित अपने घर जा रहा था। उसके पास से दो लाख 29 हजार 55 रुपये मूल्य के 122 अवैध ई-टिकट बरामद हुआ।
विज्ञापन

औड़िहार आरपीएफ प्रभारी नरेश कुमार मीणा और देवरिया के उपनिरीक्षक गफ्फार खान की संयुक्त टीम को देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि अवैध ई-टिकट का कारोबारी पवन एक्सप्रेस से मुंबई से बलिया अपने घर जा रहा है। इसके बाद टीम सक्रिय हो गई। पवन एक्सप्रेस (01061) के औड़िहार जंक्शन पहुंचने पर ट्रेन से बलिया जिले के बांसडीह थाना क्षेत्र स्थित जैदोपुर मठिया निवासी अमित तिवारी को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अमित तिवारी ने बताया कि वह तीन वर्ष से रेलवे टिकट की दलाली का काम करता है। आरपीएफ के बढ़ते दबाव के कारण गिरफ्तारी से बचने के लिए वह मुंबई चला गया था। मामला शांत होने पर पुन: वापस घर आ रहा था। पूछताछ के बाद टीम ने उसका चालान कर दिया। इस संबंध में औड़िहार आरपीएफ के प्रभारी नरेश कुमार मीणा ने बताया कि ई-टिकट के अवैध कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 122 अवैध ई-टिकट बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed