फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   rootmarch

बिना किसी डर के करें मतदान

Fri, 02 Apr 2021 10:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
rootmarch
दिलदारनगर/जखनिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को विभिन्न जगहों पर पुलिस प्रशासन ने रूट मार्च निकाला। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। चेताया कि जो भी शांति व्यवस्था भंग करने करने की कोशिश करेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर आ चुका है। शुक्रवार को सेवराई के एसडीएम रमेश मौर्य के नेतृत्व में रूट मार्च निकाला गया। क्षेत्र के रकसहां, उसिया, दिलदारनगर आदि गांवों में पहुंचकर लोगों से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। वहीं पूर्व के चुनावों में अशांति फैलाने वालों के घर पहुंच कर उन्हें चेताया साथ ही संभावित प्रत्याशियों से भी शांतिपूर्ण चुनाव कराने की अपील किया। एसडीएम ने बताया कि जिनका नाम पहले से रिकार्ड में दर्ज है उनको बूथ का एजेंट नहीं बनाया जाएगा। वह मतदान स्थल से दूर रहेंगे। वहीं क्षेत्राधिकारी जमानिया हितेंद्र कृष्ण ने रूट मार्च के दौरान ग्रामीणों से चुनाव के सिलसिले में सुझाव लेने के साथ मतदान की अपील की। थाना प्रभारी को असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई को कहा। थाना प्रभारी निरीक्षक दिलदारनगर कमलेश पाल, जमानिया कोतवाली, नगसर, सुहवल थाना पुलिस रूट मार्च में शामिल रही। उधर, बृहस्पतिवार की देर शाम एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी की अध्यक्षता में पुलिस कर्मियों ने तहसील मुख्यालय कस्बा सहित परसपुर, बुढ़ानपुर, पदुमपुर, रामसिंहपुर, रामपुर कस्बा में रूट मार्च किया। मार्च में भुड़कुड़ा के क्षेत्राधिकारी गौरव कुमार सिंह, कोतवाल अनुराग कुमार, थानाध्यक्ष दुल्लहपुर पन्ने लाल, शादियाबाद एवं नंदगंज थानाध्यक्ष सहित एक प्लाटून पीएसी के जवान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed