{"_id":"65b2ddc6cd8dd4638c0bcada","slug":"room-inspectors-will-be-deployed-based-on-the-number-of-candidates-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-109750-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर की जाएगी तैनात होंगे कक्ष निरीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर की जाएगी तैनात होंगे कक्ष निरीक्षक
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में परीक्षा केंद्रों में अनुचित साधन के प्रयोग की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रत्येक कमरे में कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर की जाएगी। परीक्षा में 40 परीक्षार्थियों तक दो कक्ष निरीक्षक तथा 41 से 60 परीक्षार्थियों तक तीन कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए जाएंगे।
केंद्र व्यवस्थापक अपने केंद्र के परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर एक गणना चक्र तिथि वार, विषय वार एवं कक्षवार तैयार करेंगे। इसे परीक्षा प्रारंभ होने से पहले जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रेषित किया जाएगा। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल का निर्देश पत्र सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजा गया है। जिले में प्राप्त निर्देश के मुताबिक परीक्षा केंद्र पर 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक बाहरी रखे जाएंगे। जिस दिन जिस विषय की परीक्षा होगी, उस पाली में उस विषय के अध्यापक की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक एवं अवमोचक के रूप में नहीं लगाई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा के दौरान यह ध्यान देना होगा कि किसी भी अध्यापक को उनके निहित स्वार्थ के लिए उनके आवेदन के आधार पर किसी परीक्षा केंद्र विशेष पर कक्ष निरीक्षक के लिए नियुक्त नहीं किया जाएगा।