{"_id":"62361e5ae3781c75703095dd","slug":"robbers-robbed-30-cash-and-clothes-worth-three-lakhs-ghazipur-news-vns6439092179","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों ने 30 नकदी और तीन लाख के कपड़े लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरों ने 30 नकदी और तीन लाख के कपड़े लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबिहा। स्थानीय बाजार में बृहस्पतिवार की देर रात 12 की संख्या में पहुंचे लुटेरों ने एक कपड़ा की दुकान पर धावा बोल दिया। कपड़ा लेने के बहाने दुकानदार से शटर खोलवाया और असलहा सटाकर बिक्री के करीब 30 हजार नकदी और करीब तीन लाख रुपये के कपड़े को लूट लिए। लुटेरों ने आसपास के चार गुमटियों का ताला तोड़ हजारों रुपये के सामान समेट लिया और चंपत हो गए।
होली के एक दिन पूर्व बाजार में देर शाम तक दुकानों पर भीड़ जमी हुई थी। इधर रसड़ा निवासी ओमजी तिवारी के कपड़े की दुकान पर भी काफी भीड़ थी। ऐसे में बिक्री को देखते हुए ग्राहकों के जाने के बाद वह घर नहीं गए और वहीं दुकान में ही रूक गए। पीड़ित दुकानदार ने बताया की रात में वह खाना खाकर दुकान में सो रहे थे कि रात करीब एक बजे 12 की संख्या में कुछ लोग पहुंचे और कपड़ा खरीदने के बहाने से शटर खुलावाया। अभी वह कुछ समझ ही पाते कि एक ने दुकानदार के कनपटी पर असलहा सटाकर बिक्री का 30 हजार और दो मोबाइल के अलावा करीब तीन लाख रुपये का कीमती कपड़ा बोरे में भरकर लिए। साथ ही किसी को बताने पर दुकानदार को धमकी भी दी। वही बाजार की गुमटियों का ताला तोड़कर हजारों रुपये सामान पर हाथ साफ कर दिए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस संबंध में करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया की घटना को संज्ञान मे लेते हुए छानबीन की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बहुत जल्दी ही सामान बरामद कर लिया जाएगा।