फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   robbed cash and jewelery from bike riding brothers

बाइक सवार भाइयों से नकदी और आभूषण लूटे

Fri, 12 Aug 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
robbed cash and jewelery from bike riding brothers
सादात थाना परिसर में लूट की घटना की जानकारी लेते पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
भीमापार। सादात थाना क्षेत्र के डढ़वल गांव के पास शुक्रवार की दोपहर ढाई बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने राखी बंधवा कर घर जा रहे दो भाइयों को तमंचा दिखाकर लूट लिया। उनके पास के 14 हजार रुपये और आभूषण लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस पूछताछ के साथ नाकेबंदी कर लुटेरों को दबोचने का प्रयास करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। उधर, दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से ग्रामीणों में दहशत है। शादियाबाद थाना क्षेत्र परसोतियां गांव निवासी दो भाई कृष्णानंद सिंह और अंगद सिंह सुबह बहन के घर दिलीप राय पट्टी राखी बंधवाने आए थे। राखी बंधवा कर दोनों बाइक से वापस परसोतियां जा रहे थे। रास्ते में डढ़वल गांव के पास घात लगाकर खड़े बाइक सवार नकाबपोश लुटेरों ने उनकी बाइक हाथ दिखा कर रोक लिया। अभी दोनों भाई कुछ समझ पाते कि तब तक लुटेरों ने दोनों भाइयों की कनपटी पर तमंचा सटा दिया और उनके पास मौजूद सोने की चेन, सोने की अंगूठी, मोबाइल और 14 हजार रुपये नकद छीन लिए। इसके बाद तमंचा हवा में लहराते हुए फरार हो गए। घटना के बाद वहां राहगीरों एवं ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पीड़ितों ने एक राहगीर से मोबाइल लेकर रिश्तेदार और पुलिस को घटना से अवगत कराया। जानकारी होते ही रिश्तेदार और पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना के बाद विभिन्न रास्तों पर नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू कराई। लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। दिनदहाड़े लूट की इस घटना से लोगों में दहशत है। सादात थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed