{"_id":"65de162d2e4c3f8e5e04b2fd","slug":"roadways-janrath-bus-hit-by-truck-from-behind-passengers-ghazipur-news-c-313-1-svns1022-111357-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: रोडवेज की जनरथ बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, बचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: रोडवेज की जनरथ बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, बचे यात्री
विज्ञापन
गाजीपुर। रामपुर मांझा थाना क्षेत्र के गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर मुस्लिमपुर गांव के पास मंगलवार की सुबह रोडवेज की जनरथ बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया। पीछे से आ रहे दो ट्रक भी ट्रक में भिड़ गए। संयोग अच्छा रहा कि रोडवेज बस के चालक और यात्री बाल-बाल बच गए। वहीं दो ट्रकों के चालक घायल हो गए।
रोडवेज की काशी डिपो की वातानुकूलित जनरथ बस गोरखपुर से बनारस जा रही थी। रामपुर मांझा थाना क्षेत्र के गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर मुस्लिमपुर गांव के पास सुबह करीब पांच बजे एक ट्रक ने ओवरटेक करने के चक्कर में जनरथ बस को पीछे से टक्कर मार दिया। इसके कारण ट्रक का अगला और बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
वहीं एकाएक हादसा होने के कारण दो अन्य ट्रक भी ट्रक में पीछे से भिड़ गए। रोडवेज की बस में पांच यात्री सवार थे। संयोग अच्छा रहा कि यात्रियों को कुछ नहीं हुआ। दो ट्रक चालक संजय (35) निवासी मधुपुर थाना दलहवा सोनभद्र और विरेंद्र (40) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
हादसे के कारण फोरलेन के एक लेन पर कुछ देर के लिए जाम लग गया था। पुलिस ने किसी तरह से जाम को समाप्त कराया। वहीं ट्रक में फंसे चालक संजय को पुलिस ने जेसीबी के जरिए बाहर निकलवाया। रोडवेज बस चालक शादाब की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक संजय पर मुकदमा दर्ज किया है। रामपुर मांझा थाना के थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।