फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Road safety rules from charts and posters

चार्ट और पोस्टर से बताए सड़क सुरक्षा के कायदे

Mon, 30 May 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Road safety rules from charts and posters
गाजीपुर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं की ओर से सड़क सुरक्षा एवं यातायात संबंधी नियमों पर जागरूकता फैलाने एवं इसके परीक्षण के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके तहत छात्राओं ने सड़क सुरक्षा संबंधित विभिन्न पहलुओं को उजागर करते हुए आकर्षक चार्ट एवं पोस्टर बनाए।
विज्ञापन

छात्राओं की तरफ से बनाए गए इन पोस्टरों का अवलोकन एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, एआरटीओ श्रीराम सिंह एवं प्राचार्य डॉ. सविता भारद्वाज एवं आगंतुक महाविद्यालयों के प्राध्यापकों ने किया। छात्राओं के ज्ञान, मेधा एवं प्रस्तुतीकरण की सराहना की। इन चार्ट एवं पोस्टरों का मूल्यांकन महाविद्यालय स्तरीय समिति की ओर से किया गया। इसके तहत अंजली मौर्य एवं जेबा जहीन पहले, आलिया अहमद एवं सत्या दूसरे तथा अंगूरी खातून एवं अर्चना तीसरे स्थान पर रही। अंजली वर्मा एवं वंदना यादव का पोस्टर प्रशंसनीय रहा। निर्णायक मंडल में डॉ. अनिता कुमारी, डॉ. मनीष कुमार सोनकर एवं डॉ. गजनफर सईद शामिल रहे। चित्रकला प्रतियोगिता का संयोजन विभाग के प्रभारी एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. उमाशंकर प्रसाद ने किया। इस अवसर पर डॉ. सत्येंद्र सिंह, डॉ. अकबर-ए-आजम, मीडिया प्रभारी डॉ. शिवकुमार, डॉ. अमित यादव, डॉ. शशिकला जायसवाल, डॉ. शैलेंद्र कुमार यादव, डॉ. अभिषेक, डॉ. पीयूष, डॉ. राजेश यादव आदि प्राध्यापक एवं एनसीसी, प्रज्ञा रेंजर्स, राष्ट्रीय सेवा योजना, चित्रकला आदि से जुड़ी प्रतिभागी छात्राएं उपस्थित थीं।
विज्ञापन

जागरूकता रैली निकाली
गाजीपुर। यातायात जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को खरडीहा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। प्राचार्य प्रो. विजेंद्र सिंह ने यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी एवं यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करते हुए शपथ भी दिलाया गया। रैली को प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाया। इस दौरान छात्रों ने पंपलेट बांटकर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम प्रभारी डा. कुंवर भानु प्रताप सिंह ने यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। डा. आंनद कुमार त्रिपाठी ने छात्राओं को विभिन्न पुलिस हेल्पलाइन नंबरों 112, 1090, 1098, 181 इत्यादि के बारे में भी बताया। इस अवसर पर डा. विनीता शुक्ला, डा. कृष्णा प्रताप सिंह, मेंहदी हुसेन, रूपेश राय,दीपक कुमार एवं एनएसएस के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed