फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   road q

सड़क दुर्घटना में महिला समेत दो की मौतe

Sun, 24 Jul 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sun, 24 Jul 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
road q
सड़क दुर्घटना में महिला समेत दो की मौत
गाजीपुर-आजमगढ़ सीमा से सौ मीटर पश्चिम भीली चट्टी पर शनिवार की दोपहर बाइक सवार युवक ने पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी। इस घटना में महिला सहित बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा युवक का साथी मौके से फरार हो गया। खबर पहुंचते ही मृतकों के घर कोहराम मच गया।बहरियाबाद थाना क्षेत्र के भवरुपुर निवासी रमेश राम का पुत्र अमित राम (25) आजमगढ़ के परमानपुर से अपने साथी के साथ बाइक से घर लौट रहा थी।
विज्ञापन


इसी दौरान दोपहर में गाजीपुर-आजमगढ़ सीमा से सौ मीटर पश्चिम भीली चट्टी के पास इंटर कालेज से घर लौट रही पलिवार गांव निवासी चंद्रकला (38) से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। चंद्रकला वहां रसोइये का काम करती हैं। इस घटना में अमित और चंद्रकला गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बाइक पर बैठा अमित का साथी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन


लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। परिजन उपचार के लिए अमित को लेकर वाराणसी जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया, जबकि चंद्रकला ने आजमगढ़ के परमानपुर अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। चंद्रकला का ससुराल मेहनगर थाना आजमगढ़ में है। पिछले 12 वर्षों से अपने पति से अलग होकर अपनी पुत्रियों सोनी (15) और कविता (13) के साथ पलिवार में अपने मायके में रह रहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामप्रताप आदर्श इंटर कालेज बहलोलपुर आजमगढ़ में रसोइया थी। खाना बनाकर घर लौट रही थी। उसके दो पुत्र पिता के साथ रहते  हैं। अमित की शादी इसी वर्ष बीते  अप्रैल माह में आसपुर बहरियाबाद निवासी स्व. रामकिशुन की पुत्री  विजयलक्ष्मी से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed