{"_id":"18495bba46fe3585e9130db34ec5dd23","slug":"road-is-damaged-in-jhingur-patti-new-colony-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर जाने में भी दुश्वारियां तमाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर जाने में भी दुश्वारियां तमाम
अमर उजाला ब्यूरो गाजीपुर।
Updated Sun, 06 Dec 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के उर्दूबाजार से झींगुर पट्टी होते हुए हमीद सेतु पर जाने वाले मार्ग पर झींगुरपट्टी नई कालोनी है। इस कालोनी का रास्ता और नाली का निर्माण कराया ही नहीं गया। जाड़े के दिनों में भी यहां जलभराव है और पानी सड़ रहा है। इस बदबू भरे रास्ते में पानी से होकर गुजरना लोगों की मजबूरी है।
मार्ग पर काफी दिनों से पानी भरा है। पानी सड़ने से उसमें दुर्गंध आ रही है। लोगों को संक्रामक बीमारियों का भय सता रहा है। मच्छरों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। कालोनीवासियों ने कई बार नगरपालिका का ध्यान आकृष्ट कराया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। कालोनी के निवासियों का कहना है कि अब उनका धैर्य जवाब देने लगा है।