फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   road

सड़क के जलजमाव में कपड़ा धुलकर शासन-प्रशासन के प्रति जताई नाराजगी

Wed, 10 Jul 2019 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
road
गाजीपुर। चार थाना क्षेत्र बिरनो, जंगीपुर, दुल्लहपुर एवं शादियाबाद के मध्य ऊसरगांव चौमुहानी की सड़क के जल-जमाव में सामाजिक संस्था समग्र विकास इंडिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कपड़ा धुलकर शासन-प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई। इस दौरान लोगों ने विधायक त्रिवेणी राम, सांसद अफजाल अंसारी के अलावा प्रदेश तथा केंद्र की सरकार को जनविरोधी करार दिया।
विज्ञापन

समग्र विकास इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजभूषण दुबे ने गाजीपुर के मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया के सरकारी मोबाइल पर फोन कर सड़क की जर्जरता, जलजमाव और नित्य प्रति हो रही दुर्घटनाओं से अवगत कराते हुए तीन दिन के अंदर ठीक कराने का अल्टीमेटम दिया। इस पर सीडीओ ने तत्काल लोक निर्माण विभाग को आदेश करने की बात कही। दुबे का कहना था कि जिस प्रकार पूर्व की सरकारों में सड़कें जानलेवा एवं जर्जर थी वर्तमान सरकार में भी कोई परिवर्तन नहीं दिख रहा है जबकि अच्छी सड़कों पर चलना आम आदमी का मौलिक अधिकार है।
विज्ञापन

समग्र विकास इंडिया यूथ विंग के अध्यक्ष शोभनाथ यादव ने कहा कि साइकिल, मोटरसाइकिल के अलावा पैदल चलने वाला भी सड़कों के लिए टैक्स देता है, लेकिन प्रदेश की जानलेवा सड़कें बरसात में और भी भयावह हो गई हैं जिसके लिए हम चुप नहीं बैठेंगे। सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम यादव ने कहा कि हंसराजपुर से लेकर बिरनो होते हुए भड़सर तक की सड़क पर रोज दर्जनों लोग चोटिल होते रहते हैं। शायद जिला प्रशासन किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है। इस अवसर पर शारिक शमीम सिद्दीकी, पप्पू यादव, श्रवण कुमार, गुल्लू सिंह यादव, कमलेश कुमार राम, हरिश्चंद्र राम, मुन्ना तिवारी, प्रभुनाथ यादव, अभिषेक, प्रमोद राय, प्रेमप्रकाश, पप्पू गुप्ता, गुड्डू खान, शशिकांत प्रजापति, उपेंद्र यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता राधेश्याम यादव तथा संचालन शोभनाथ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed