फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Road Blocked for 4 Hours Over Construction of Wall Near Ravidas Temple

Ghazipur News: रविदास मंदिर के पास दीवार बनाने पर 4 घंटे लगाया जाम

Fri, 17 Apr 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Road Blocked for 4 Hours Over Construction of Wall Near Ravidas Temple
महाहर धाम मुख्य चौराहे पर रास्ता जाम कर रहे लोगों को समझाते सदर एसडीएम रवीश गुप्ता व सीओ अनुभव
मरदह। क्षेत्र के महाहर धाम मंदिर परिसर में मंदिर कमेटी द्वारा सुंदरीकरण का कार्य कराया जा रहा था। परिसर में ही उत्तर दिशा के तरफ संत रविदास मंदिर के पास में सुंदरीकरण कार्य के तहत दो दिन पूर्व दीवार खड़ी की गई थी। इधर, बृहस्पतिवार को दीवार खड़ा करने की जानकारी होने पर आक्रोशित संत रविदास मंदिर कमेटी के लोगों ने पहुंचकर सुंदरीकरण कार्य को रोकवा दिया और दोपहर 2.30 बजे महाहर धाम मुख्य चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। सदर एसडीएम के समझाने पर शाम 6.30 बजे जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

जाम से बरही- कासिमाबाद मार्ग, मरदह- पृथ्वीपुर गांव मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। चक्का जाम कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि दीवार खड़ी कर रविदास मंदिर को ढकने का कार्य किया गया है। सड़क जाम की सूचना पर कासिमाबाद सीओ अनुभव राजर्षि और थानाध्यक्ष तारावती यादव मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। सूचना पर सदर एसडीएम रविश गुप्ता मौके पर पहुंचे और स्थलीय निरीक्षण कर दोनों पक्षों को समझाकर समस्या का निस्तारण का प्रयास किया। उनके आश्वासन पर शाम 6.30 बजे जाम समाप्त हुआ। इसके बाद लोगों ने राहत की सास ली। सदर एसडीएम रविश गुप्ता ने बताया कि समझा- बुझाकर जाम समाप्त कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed