फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Road accidentsRoad accidents

सड़क हादसे में युवक की जान गई

Thu, 07 Sep 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Thu, 07 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Road accidentsRoad accidents
accident demo pic
वाराणसी-गाजीपुुर मार्ग पर देवकली विकास खंड के मुख्य गेट के पास गुरुवार को एंबुलेंस और बाइक के आमने-सामने की टक्कर में मेडिकल स्टोर संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सैदपुर स्थित सीएचसी पर ले गए। लेकिन बीच रास्ते में ही मेडिकल संचालक ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर होते ही घर में मातम छा गया। पुुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


सैदपुर कोतवाली के पियरी गांव निवासी जितेंद्र कुशवाहा (28) नंदगंज थाने के पहाड़पुर चट्टी के पास मेडिकल की दूकान चलता था। गुरुवार को वह बाइक से दूकान के लिए निकला। जैसे ही वह घर से देवकली ब्लाक के मुख्य गेट के पास पहुुंचा। जिला मुख्यालय से वाराणसी मरीज लेकर जा रही बाइक की विपरीत दिशा से आ रही एंबुुलेंस से आमने-सामने भिड़ हो गई।
विज्ञापन


घटना के बाद चालक एंबुलेंस लेकर फरार हो गया। उधर घटना स्थल पर जुटी भीड़ ने घटना की सूचना पुलिस और परिवार वालों को देने के साथ ही घायल को उपचार के लिए सरकारी एंबुलेंस से सैदपुर सीएचसी ले जा रहे थे कि रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी होते ही परिजन भी थाने पहुंच गए। परिजनों के रोने-बिलखने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार वालों की तहरीर पर अज्ञात एंबुलेंस चालक के  खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed