फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Road accident injured youth dies during treatment

Ghazipur News: सड़क हादसे घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Sun, 20 Jul 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Road accident injured youth dies during treatment
जमानिया। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के डेढ़गांवा गांव के पास शनिवार की रात पिकअप के धक्के से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक घायल हो गया था। देर रात इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन

रेवतीपुर निवासी बब्बन यादव (20) और लखमीपुर निवासी शिवम यादव (22) बाइक से बीते 19 जुलाई की रात घर आ लौट रहे थे। डेढ़गांवा के पास सामने से तेज रफ्तार में पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटनास्थल पर ही बब्बन यादव की मौत हो गई। वहीं घायल शिवम को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि शिवम दो भाइयों में बड़ा था और वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। एक साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसे दो माह की एक पुत्री भी है। हादसे की खबर सुनते ही मां उषा देवी सहित परिवार के अन्य सदस्य बिलख पड़े। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के बाद से गांव में शोक की लहर फैल दौड़ गई है। रेवतीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फरार पिकअप चालक और वाहन की तलाश में पुलिस लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed