फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   road accident in Ghazipur Four devotees died one in critical condition returning to Bihar from Maha Kumbh

गाजीपुर में हादसा : सांसद की भांजी समेत 4 श्रद्धालुओं की माैत, एक की हालत गंभीर; महाकुंभ से लाैट रहे थे लोग

Fri, 21 Feb 2025 09:54 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 21 Feb 2025 09:54 AM IST
सार

गाजीपुर में दो जगह सड़क हादसे हुए हैं। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन हाईवे पर एक कार, गिट्टी लदे ट्रेलर से टकरा गई। इसमें चार लोगों की माैत और एक की हालत गंभीर है। वहीं, कासिमाबाद में हुए हादसे में चार लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
road accident in Ghazipur Four devotees died one in critical condition returning to Bihar from Maha Kumbh
हादसे के बाद माैके पर पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Road Accident Today : वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन हाईवे पर बिरनो थाना क्षेत्र के मिर्जापुर के पास शुक्रवार की भोर में भीषण सड़क हादसा हो गया। प्रयागराज महाकुंभ से पूर्णिया (बिहार) जा रही कार, गिट्टी लदे ट्रेलर में पीछे से घुस गई।

विज्ञापन




इससे कार में सवार कुल पांच लोगों में चार लोग की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय पुलिस ने उसे महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मृतकों में डॉक्टर सोनी यादव (32) दीपक झा (21) मोहम्मद सलाउद्दीन (40) और गायत्री देवी (60) हैं। सभी पूर्णिया के निवासी हैं। दूसरी तरफ, अस्पताल में गंभीर रूप से घायल का इलाज किया जा रहा है। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की भांजी बताई जा रही हैं।डॉक्टर सोनी यादव की मां पप्पू यादव की मुंहबोली बहन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रथम दृष्टया यह हादसा ड्राइवर को झपकी आने के कारण हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही सदर एसडीएम मनोज कुमार, कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी अनिल चंद्र तिवारी, बिरनो और जंगीपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है।



सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी शोक संवेदना भी व्यक्त की है। उन्होंने अपनी चचेरी बहन के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस भी बंधाया है।

road accident in Ghazipur Four devotees died one in critical condition returning to Bihar from Maha Kumbh
गाजीपुर में हुए दूसरे हादसे में चार लोग हुए घायल। - फोटो : अमर उजाला

आमने-सामने टकराई श्रद्धालुओं की कार, चार घायल
कासिमाबाद थाना क्षेत्र के महरौर चौराहे के पास बलिया मार्ग पर सामने से आ रही कार से स्काॅर्पियो की आमने-सामने टक्कर हो गई। स्कॉर्पियो में सवार कुल चार व्यक्ति घायल हो गए। सभी घायल बलिया जनपद के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed