फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   road accedant

बाइक सवार दो चचेरे भाइयों सहित तीन की मौत

Mon, 24 May 2021 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
road accedant
गाजीपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार को ट्रक से कुचलकर बाइक सवार दो चचेरे भाई सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चचेरे भाई मौसरे भाई की बरात में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है। मुहम्मदाबाद : भांवरकोल थाना क्षेत्र के कनुआन गांव निवासी सूर्यजीत राजभर (18) अपने चचेरे भाई पिंटू राजभर (15) को बाइक से लेकर कोतवाली के हरिहरपुर गांव मौसरे भाई की बरात में शामिल होने जा रहा था। शाहनिंदा पुलिस चौकी के पास पीछे से ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया। हादसे में दोनों चचेरे भाई सड़क पर गिर पड़े। जब-तक आस-पास के लोग वहां तक पहुंचते ट्रक का पहिया दोनों को कुचलता निकल गया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस दोनों शवों को कोतवाली आई। इधर दुर्घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग भी रोते-बिलखते कोतवाली पहुंचे। मृतक सूर्यजीत राजभर के पिता भरत राजभर ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्जकर पुलिस तफ्तीश में जुट गई है। मौधा : वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र स्थित पहड़िया संजय नगर कालोनी निवासी मनोज जायसवाल (50) की वाराणसी में वेल्डिंग की दुकान है। वह 22 मई को गाजीपुर शहर अपने मित्र से मिलने आए थे। सुबह 11 बजे घर वापस लौट रहे थे। औड़िहार बाजार स्थित पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से धक्का मार दिया, जिससे वह बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान ट्रक का पिछला पहिया सिर को कुचलता हुआ आगे बढ़ गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ घटना की जानकारी परिजनों को दी। चालक मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद परिजन कोतवाली पहुंचे और शव को देखकर बिलखने लगे। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सैदपुर के कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्जकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed