फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   road accedant

बाइक और साइकिल की टक्कर में अधेड़ की मौत

Sat, 06 Feb 2021 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
road accedant
मृतक रामबचन राजभर की फाइल फोटो । - फोटो : GHAZIPUR
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर डांही गांव के पास कासिमाबाद-यूसूफुपुर मार्ग पर शुक्रवार को बाइक और साइकिल की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि साइकिल सवार अधेड़ की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक का इलाज एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी रामबचन राजभर (55) शुक्रवार को साइकिल से गंगौली स्थिति ईंट भट्ठे पर पैसा देने के लिए निकले थे। कासिमाबाद-यूसुफ़पुर मार्ग पर कमालपुर डांही गांव के सामने अलावलपुर की तरफ से आ रही बाइक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने युवक को निजी अस्पताल और अधेड़ को सीएचसी पहुंचाया। साइकिल सवार रामवचन की इलाज के दौरान सीएचसी पर मौत हो गई। जबकि बाइक सवार बरेसर थाना क्षेत्र के मनोरथपुर गांव निवासी झब्बू का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। रामबचन की मृत्यु की खबर घर वालों को मिली तो वह रोने-बिलखने लगे। मृतक के छोटे पुत्र मनीष राजभर ने पुलिस को तहरीर दी। मनीष ने बताया कि पिता घर से 40 हजार रुपये लेकर ईंट खरीदने निकले थे। मृतक के तीन पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं। प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव ने बताया कि रामबचन का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल झब्बू का इलाज निजी चिकित्सालय में चल रहा है। दोनों तरफ से तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed