फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   RO water purifier and water cooler inaugurated

आरओ वाटर प्यूरीफायर और वाटर कूलर का किया लोकार्पण

Thu, 02 Jun 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
RO water purifier and water cooler inaugurated
नगर पालिका परिषद गाजीपुर की ओर से कांशीराम वार्ड के प्रकाश नगर में नि:शुल्क आरओ वाटर प्यूरीफायर एवं वाटर कूलर कालोकार्पण परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 150 लीटर प्रति घंटा आरओ, ठंडा करने की 150 लीटर की क्षमता, फिल्टर पानी स्टोरेज 500 लीटर की क्षमता से युक्त यह प्लांट इस भीषण गर्मी में शीतल पेयजल के रूप में आमजन को राहत देने का काम करेगा। इससे गर्मी के मौसम में शहर के लोगों एवं सड़क पर चलने वाले राहगीरों को शुद्ध आरओ से ठंडा पेयजल पीने का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आसपास के मजदूरों एवं ऐसे गरीब लोग इसका समुचित लाभ ले पाएंगे जो मिनरल वाटर खरीद करपीने की क्षमता नहीं रखते हैं। शहर के अन्य क्षेत्रों में भी आरओ वाटर प्यूरीफायर एवं वाटर कूलर की स्थापना की जा रही है जो आम जनताके लिए शीघ्र ही लोकार्पित होगा। उन्होंने सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट आदि की भी चर्चा करते हुए आम नागरिकों से नगर पालिका का सहयोग करने की अपील की। बताया कि शहर के कई क्षेत्रों में सड़कों, गलियों एवं नालियों का निर्माण कार्य चल रहा है जिसके पूरा होने पर उसे भी जनता के लिएलोकार्पित किया जाएगा। लोकार्पण कार्यक्रम में जेई जलपूजा सिंह, स्थानीय सभासद कमलेश बिंद, प्रतिनिधि रूपक तिवारी, परवेज अहमद, कुवंर बहादुर सिंह, अजय राय दारा, विनोद कुशवाहा,रामाश्रय सिंह, चौधरी पारस बिंद, शिवमूरत बिंद, नगीना बिंद, राणाप्रताप चौहान, संजयकनौजिया, विनोद कुशवाहा, मोहनजी गुप्ता, धन्नू जायसवाल, अजय कुशवाहा, अजय गुप्ता, सोनू, प्रमोद गुप्ता आदि उपस्थित थे। संचालन सभासद प्रतिनिधि अशोक मौर्या एवं आभार श्रीनिवास पांडेय ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed