फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   RO plant bad, taps also missing

आरओ प्लांट खराब, टोटियां भी गायब

Sun, 14 Nov 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
RO plant bad, taps also missing
नगर के सिंचाई विभाग के पास खराब पड़ा आरओ प्लांट। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
शहर के लोगों को पेयजल मुहैया कराने के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से प्रमुख स्थानों पर आरओ प्लांट लगाए गए हैं लेकिन देखरेख के अभाव में कुछ प्लांट खराब हैं। सिंचाई विभाग चौराहे के पास लगा आरओ प्लांट पखवारे भर से खराब है। उसमें लगी टोटियां भी गायब हो गई हैं जबकि मिश्रबाजार में लगे प्लांट की पाइप जाम होने से प्रेशर के साथ पानी नहीं आ रहा है। इसके चलते लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की ओर से करीब चार वर्ष पहले लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर 12 आरओ प्लांट स्थापित कराए गए थे। कुछ दिनों तक तो आरओ प्लांट ने ठीक से काम किया। इसके बाद देखरेख के अभाव में कुछ प्लांट खराब होकर बंद हो गए। कई बार शिकायत के बाद भी किसी तरह दुरुस्त तो किया गया। सिंचाई विभाग चौराहे के पास लगा प्लांट लंबे समय से खराब पड़ा हुआ है। प्लांट में लगी टोटियां भी उसमें मौजूद नहीं हैं। मिश्रबाजार स्थित शिवमंदिर के पास लगा आरओ का पाइप लाइन जाम होने से पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं निकल रहा है। ऐसे में दुकानदारों एवं आसपास रहने वाले लोग पेयजल के लिए भटक रहे हैं। चिंता की बात तो यह है कि पालिका परिषद आरओ प्लांट की मरम्मत कराकर संचालित कराने का दावा तो करता है, लेकिन स्थिति इससे इतर है। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि कई बार तो प्लांट को दुरुस्त कराने को लेकर शिकायत की गई, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिलता है।
विज्ञापन

कोट
सिंचाई विभाग चौराहे पर खराब पड़े आरओ प्लांट को दुरुस्त कराया जा रहा है। मिश्रबाजार स्थित भी प्लांट की जांच कराई जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया गया है।- लालचंद्र सरोज, ईओ नगर पालिका परिषद गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed