फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rmendra president, Pinto General Secretary

रमेंद्र अध्यक्ष, पिंटू महामंत्री

Sat, 24 Sep 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sat, 24 Sep 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Rmendra president, Pinto General Secretary
रमेंद्र अध्यक्ष, पिंटू महामंत्री
शहर के स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ का चुनाव शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गया। मतदान के बाद मतों की गणना की गई। घोषित नतीजों के अनुसार अध्यक्ष पद पर रमेन्द्र सिंह यादव, उपाध्यक्ष साक्षी श्रीवास्तव, महामंत्री पिंटू यादव, पुस्तकालय मंत्री पद पर गौरव तिवारी, कला संकाय प्रतिनिधि पद पर अजय यादव एवं वाणिज्य संकाय के प्रतिनिधि पद पर उपेन्द्र कुमार सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन


महाविद्यालय के छात्रसंघ के लिए मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच दिन में एक बजे तक मतदान कराया गया। विभिन्न पदों पर ताल ठोंक रहे 32 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कालेज के 4354 मतदाताओं में से 2559 ने किया। मतदान संपन्न होने के बाद मतों की गणना शुरू हुई।  चुनाव अधिकारी डा. अवधेश नारायण राय की ओर से नतीजे घोषित किए गए। इसमें अध्यक्ष पद पर रमेन्द्र सिंह यादव 826 मत पाकर निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन


अतुल तिवारी को 383, भीम सिंह यादव को 85, मयंक कुमार सिंह 446, विधानचन्द्र राय 767, सत्येन्द्र सिंह यादव 10 एवं नोटा को 7 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर साक्षी श्रीवास्तव 652 मत पाकर विजयी घोषित की गईं। अखिलेश कुमार राय को 292, ऋषभ राय को 372, गोपी केशरी 228, दुर्गेश सिंह यादव 588, शिवधन सिंह चौहान 164, हरिओम तिवारी 223 एवं नोटा को 10 वोट मिले। महामंत्री पद पर पिंटू यादव 938 मत पाकर निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अंजनी कुमार राय को 465, कुनाल कुमार सिंह को 194, गुड्डू सिंह यादव 113, मंजीत राय 151, राजीव कुमार गुप्ता 250, सिद्धांत सिंह 405 तथा नोटा को 12 मत मिले। पुस्तकालय मंत्री पद पर गौरव तिवारी 1321 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। अनुराग सिंह को 526, मनीष सिंह यादव 643, नोटा 35, कला संकाय प्रतिनिधि पद पर अजय कुमार यादव 487 मत पाकर निर्वाचित हुए। अमित राय को 458, दीपू यादव 351, विनोद सिंह यादव 241, वेदप्रकाश राय 133 तथा नोटा को 39 मत मिले।


इसके अलावा वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर उपेन्द्र कुमार सिंह 370 मत पाकर विजयी रहे। आदित्य कुमार भारती को 95, दीपक उपाध्याय को 267, रजनीश राय 55 तथा नोटा को 13 मत मिले। शपथ ग्रहण समारोह में चुनाव अधिकारी डा. अवधेश नारायण राय ने निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने में डा. ओबैदा बेगम, डा. रविन्द्रनाथ राय, डा. वीके ओझा, डा. नित्यानंद राय, डा. नरनारायण राय, प्रो. अवधेश पांडेय तथा डा. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed