फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   RLJP expressed concern over rising inflation

रालोजपा ने बढ़ती महंगाई पर चिंता जताई

Sun, 17 Oct 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
RLJP expressed concern over rising inflation
कासिमाबाद। राष्ट्रीय लोक जनता पार्टी की बैठक रविवार को खेताबपुर चट्टी पर हुई। इसमें पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि के साथ खाद्य पदार्थों के बढ़ते दामों पर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से इसे वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजराज राजभर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र एवं प्रदेश सरकार पूरी तरह से जनविरोधी हो गई है। दोनों सरकारें जनता को धोखा देकर उद्योगपतियों को बढ़ावा दे रही हैं। इस समय पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते मूल्य से गरीब एवं आम जनता कराह रही है। खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं। तहसील और थानों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। विधानसभा का चुनाव कुछ महीने ही शेष रह गया है। सरकार झूठे वादे कर जनता को बरगला रही है। अंत में पार्टी के सदस्यता अभियान चलाकर नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर बल दिया गया। बैठक में रामजनम चौहान, त्रिभुवन कनौजिया, सुरेंद्र यादव, रामनरेश राजभर, महेश चौहान, रामजी गुप्ता, विजय बहादुर राजभर, डॉ. सीताराम राजभर, रामलाल राजभर, शिवशंकर राजभर, संतोष बिंद, रामजीत राजभर, दीनानाथ यादव, अजीत राजभर आदि उपस्थित थे। संचालन जिलाध्यक्ष महेश चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed