युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की तरफ से ब्लॉक स्तरीय बालक एवं महिला ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन ग्रामीण स्टेडियम उतरौली में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्धघाटन अनूप राय ने किया। कार्यक्रम के दौरान एथलेटिक , वालीबॉल, कबड्डी का आयोजन किया गया। इसमें बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रितेश राय प्रथम रेवतीपुर, 200 और 400 मीटर दौड़ में मोहित प्रसाद अठहठा, 800 मीटर दौड़ में हरेंद्र राजभर उतरौली, 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में पवन कुमार राजभर अवकल प्रथम स्थान पर रहे।
वहीं बालिका वर्ग में दौड़ प्रतियोगिता में 100 मीटर श्वेता राय रेवतीपुर, 200 व 400 मीटर दौड़ में प्रिया राय रेवतीपुर प्रथम स्थान पर रही।वहीं बालक वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता में हसनपुरा की टीम प्रथम स्थान पर रही एवं दूसरे स्थान पर ताड़ीघाट की टीम रही। बालक वर्ग में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में नगदिलपुर की टीम प्रथम स्थान पर रही । वहीं उतरौली की टीम द्वितीय स्थान पर रही। गोला फेंक प्रतियोगिता मे रितेश राय रेवतीपुर प्रथम स्थान पर रहे वही रेवतीपुर के ही प्रशांत राय द्वितीय स्थान पर रहें । कार्यक्रम का समापन व पुरस्कार वितरण क्षेत्रिय युवा कल्याण अधिकारी सिन्धुजा यादव ने पुरस्कार वितरण किया। उन्होंने कहा कि खेल से सर्वांगीण विकास होता है ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुई प्रतिभाओं को उभारने विभाग की तरफ यह आयोजन ब्लाक स्तर से प्रदेश स्तर तक किया जाता है । ग्रामीण अंचल से और बच्चे निकले और अपने देश का नाम रोशन करें। उक्त कार्यक्रम में मौजूद लोगों में मरदह के क्षेत्रिय युवा कल्याण अधिकारी रविशंकर प्रसाद , राजेन्द्र राय, राय अवध यादव ,मुन्ना यादव , विरेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।